फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tragic death of a young man due to overturning of tractor

ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की दर्दनाक मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tragic death of a young man due to overturning of tractor
भट्टू में पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : Fatehabad
भट्टू कलां। भट्टू मंडी में निर्माणाधीन फैक्टरी में चार फुट गहरे गड्ढे में ट्रैक्टर पलटने से 37 वर्षीय युवक दीपक गर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि, युवक को लहूलुहान अवस्था में तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। बाद में गमगीन माहौल में युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हिसार रोड पर बालाजी इंडस्ट्रीज नाम से तेल मिल लगाने का निर्माण कार्य चल रहा था। इस निर्माणाधीन फैक्टरी का कुछ दिन बाद ही मुहूर्त होना था। इसके लिए तैयारियां चल रही थी। फैक्टरी में लगाए जाने वाले धर्मकांटे के समीप गहरे गड्ढे में मिट्टी भर्ती का काम चल रहा था। मिट्टी को लेवल करने के लिए ट्रैक्टर द्वारा कराई (गोड़ी) लगाने का काम किया जा रहा था। ट्रैक्टर को दीपक गर्ग चला रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर धर्मकांटे की दीवार के साथ करीब चार फुट गहरे गड्ढे में नीचे गिरकर पलट गया। चालक दीपक गर्ग ट्रैक्टर व साथ लगती चहारदीवारी के बीच फंस गया। घटना इतनी दर्दनाक रही कि दीपक का सिर चहारदीवारी से टकराने से दीवार के साथ-साथ युवक की गर्दन भी टूट गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठे होकर तुरंत उसे अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही भट्टू मंडी में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

मृतक के पिता हैं आढ़ती
मृतक दीपक भट्टू मंडी में आढ़त की फर्म कृष्ण कुमार संतलाल के संचालक रामस्वरूप गर्ग के छोटे बेटे थे। मृतक दीपक के दो बच्चे हैं। थाना प्रभारी राज महेंद्र ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई रितेश गर्ग के बयानों के आधार पर धारा 174 के तहत इत्तफाकिया कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed