फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic system is also being affected

Fatehabad News: शीतलहर से बढ़ी परेशानी, देर से पहुंचीं ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Traffic system is also being affected
गांव समैन में सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे ग्रामीण।     संवाद
फतेहाबाद। जिले में लोगों को ठंड से अभी तक राहत नहीं मिली है। वीरवार को भी छाई गहरी धुंध ने जहां यातायात व्यवस्था को प्रभावित किया है, वहीं शीत लहर ने हाड़ कंपकंपाने जैसी स्थिति बनाई हुई है। धुंध की वजह से बेहद कम विजिबिलिटी रही। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते रहे। धुंध के दौरान सामने से आते हुए वाहनों की रोशनी नजदीक आने पर दिखाई दे रही थी।
विज्ञापन

ठंड के चलते वीरवार को पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हो सके। लगातार पड़ रही अधिक ठंड के कारण सब्जी की खेती करने वाले किसानों के चेहरे पर उदासी छाई हुई है। धूप नहीं निकलने से सब्जियाें के उत्पादन पर काफी प्रभाव पड़ रहा है। ठंड में टमाटर, आलू, मटर और मिर्च के पौधे नया फुटाव नहीं कर पा रहे हैं। इसकी वजह से सब्जियों के उत्पादन में कमी होने की आशंका है।
विज्ञापन

ठंड ने दूध उत्पादन को भी किया प्रभावित
ठंड के कारण दुधारू पशु खुलकर चारा और पानी नहीं पीते हैं, जिसके कारण पशुओं के दूध उत्पादन पर भी काफी असर पड़ रहा है। पशु चिकित्सक डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि पशुओं को ठंड से बचाने के लिए शाम को जल्दी अंदर बांध दें और सुबह के समय में काफी देरी से कमरे से बाहर निकालें।पशुओं के स्थान को सूखा रखने के लिए पराली और तुड़े काे नीचे बिछा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्टू रेलवे स्टेशन पर देरी से ये रेलगाड़ियां पहुंचीं
सिरसा एक्सप्रेस : 1 घंटा 27 मिनट

किसान एक्सप्रेस : 23 मिनट

गंगानगर-दिल्ली ट्रेन : 29 मिनट

रेवाड़ी-फाजिल्का ट्रेन : 1 घंटा 7 मिनट

गोरखधाम एक्सप्रेस : 1 घंटा 30 मिनट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed