फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic policeman slapped for not stopping bike in Fatehabad

Fatehabad: बाइक नहीं रोकी तो ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जड़ा थप्पड़, वाहन किया इम्पाउंड, लोगों में रोष

Mon, 08 May 2023 12:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 08 May 2023 12:29 PM IST
सार

एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं के साथ अस्पताल की ओर जा रहा था इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उस बुलेट को रुकने का इशारा किया। बुलेट मोटरसाइकिल चालक घबरा गया और उसका मोटरसाइकिल कार से जा टकराया।

विज्ञापन
Traffic policeman slapped for not stopping bike in Fatehabad
लोगों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के बीघड़ चौक पर ट्रैफिक पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने शहर के बीघड रोड पर नियमों का पालन न करने वाले लोगों के चालान काट रहे थे, लेकिन इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार को ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने थप्पड़ जड दिया। ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी यहीं नहीं रुके उनके द्वारा बिजली निगम के जेई के साथ भी बदसलूकी की गई इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भड़क उठा और लोगों का गुस्सा भड़कता देखकर ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी घटनास्थल से भाग निकले।

विज्ञापन


अजय दहिया को थप्पड़ मारा
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि एक बुलेट मोटरसाइकिल सवार दो महिलाओं के साथ अस्पताल की ओर जा रहा था इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने उस बुलेट को रुकने का इशारा किया। बुलेट मोटरसाइकिल चालक घबरा गया और उसका मोटरसाइकिल कार से जा टकराया। इसी बात से भड़के ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने बुलेट मोटरसाइकिल सवार हरनाम सिंह कॉलोनी निवासी अजय दहिया को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन


दस हजार का काटा चालान
इसके बाद मौके पर मौजूद अजय दहिया के परिवार के लोग भी भड़क उठे। यही कहानी बिजली निगम के जेई सुनील कुमार के साथ भी हुई सुनील कुमार का कहना है कि सभी कागजात और हेलमेट होने के बावजूद भी ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों ने उसका 10500 रुपये का चालान काट दिया है। लोगों ने जब ट्रैफिक पुलिस के इस रवैए का विरोध किया तो ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी मौके पर जिप्सी लेकर रफूचक्कर हो गए। फिलहाल ट्रैफिक पुलिस की इस कार्यप्रणाली के चलते लोगों में भारी रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed