फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic police will be on duty on Sundays too

संडे को भी ड्यूटी पर रहेगी ट्रैफिक पुलिस

Thu, 24 Apr 2014 12:59 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Thu, 24 Apr 2014 12:59 AM IST
विज्ञापन

 संडे को भी अब ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी देगी। रविवार को पुलिस हर चौक चौराहे पर नजर आएगी। डीएसपी ट्रैफिक पुलिस ने एसएचओ ट्रैफिक को इस बारे में कड़े निर्देश जारी किए हैं। डीएसपी ने पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को ठीक करने और नियम तोड़ने वालों के चालान करने के लिए कहा है।

विज्ञापन



पिछले सोमवार को अमर उजाला में प्रकाशित खबर ‘संडे हमारी छुट्टी है, टूटते रहे नियम’ प्रकाशित हुई थी। इसमें बताया गया था कि एक होमगार्ड पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को संभाल रहा है। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद ट्रैफिक पुलिस हरकत में आई और आनन-फानन में डीएसपी ने बैठक बुलाकर एसएचओ बहादुर सिंह से जवाब मांगा और रविवार को भी ड्यूटी देने के आदेश दिए।
विज्ञापन



डीएसपी ने अमर उजाला को बताया कि शहर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की कमी से जूझ रहा है। होमगार्ड के जवान ट्रैफिक पुलिस के साथ लगाए गए हैं। चुनाव में कई पुलिस कर्मियों को इधर से उधर भेजा गया है। संडे को जहां तक ड्यूटी का सवाल है तो पुलिस की 24 घंटे ड्यूटी होती है तो संडे को क्यों नहीं पुलिस ड्यूटी देगी। सभी को आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैफिक नियमों का पालन कराने में कहीं न कहीं पुलिस की अहम भूमिका होती है। परंतु जब पुलिस वाले ही लापरवाही करेंगे तो हालात तो बिगड़ेंगे ही। जब पुलिस सख्ती दिखाएगी तो अपने आप स्थिति सुधरेगी और जब पुलिस वाले ही नियम तोड़ेंगे तो आम लोगों को कौन रूकेगा।

अमर उजाला की टीम ने मंगलवार और बुधवार को दो दिन शहर के अलग-अलग ट्रैफिक प्वाइंट का दौरा किया, जिसमें स्थिति पहले से काफी बेहतर दिखी। पुलिस वाले अपनी ड्यूटी करते नजर आए और नियम तोड़ने वालों के चालान काटे और कई को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। रेड लाइन तोड़ने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई और कई गाड़ियों को रूकवाकर दोबारा पीछे भेज दिया और भविष्य में नियम ने तोड़ने की चेतावनी दी।

शहर के एक मात्र रेड लाइट चौक पर रेड लाइट की स्थिति बेहद खराब है। ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए लगाई गई रेड लाइन खराब पड़ी है। स्थिति यह है कि रेड लाइट तो जलती है पर हरी नहीं जलती जिससे वाहन चालकों को भ्रम होता है। वे नियम तोड़कर आगे बढ़ जाते हैं।



डीएसपी सत्यवीर श्योराण ने बताया कि शहर में सिर्फ 10 ट्रैफिक पुलिसकर्मी है। 10 होमगार्ड  हैं। ये सब मिलकर ही ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रहे हैं। चुनाव के कारण कई पुलिस कर्मचारियों को इधर से उधर किया गया है। ट्रैफिक पुलिसकर्मी के कम होने से स्थिति नहीं संभल पाती फिर भी पुलिस की यही कोशिश होती है कि यातायात नियम बने रहे। लोग अच्छे से उनका पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed