फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic police cut challan of 34 thousand for bullet motorcycle, fatehabad

ट्रैफिक पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल का 34 हजार का चालान काटा

Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traffic police cut challan of 34 thousand for bullet motorcycle, fatehabad
रतिया। रतिया ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ा अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने रतिया के भगत सिंह चौक, मेन बाजार, फतेहाबाद रोड, तहसील कांप्लेक्स के सामने व गंाव रतनगढ़ के पास और अन्य स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान अधूरे दस्तावेज वाले नौ वाहनों के जहां चालान किए गए। वहीं पटाखे बजाने वाली कई बुलेट मोटरसाइकिलों को भी ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ा और उनके साइलेंसर बदलवाए। वहीं गांव रतनगढ़ में एक बुलेट मोटरसाइकिल का 34 हजार 500 का चालान कर उसे इंपाउंड किया गया। जानकारी के अनुसार रतिया ट्रैफिक पुलिस को शिकायतें मिल रही थी कि शहरी क्षेत्र और गांव में बिना दस्तावेजों के लोग वाहनों का इस्तेमाल कर रहे हैं साथ ही बुलेट बाइक चालक साइलेंसर बदलवाकर पटाखे बजाकर जनता को परेशान कर रहे हैं। इसी कारण बुधवार को ट्रैफिक इंचार्ज इंदराज सिंह, यशविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भगत सिंह चौक व संजय गांधी चौक पर दर्जनों वाहनों के दस्तावेज अधूरे होने के कारण के चालान काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed