{"_id":"690107fd85bf7ee48f006215","slug":"traffic-police-check-school-buses-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-142751-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल बसों की जांच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ट्रैफिक पुलिस ने स्कूल बसों की जांच की
Tue, 28 Oct 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 28 Oct 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
टोहाना के स्कूलों में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी स्कूल बस ड्राइवरों को जागरूक करते हुए । पुलिस विभा
टोहाना। सड़क सुरक्षा और जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को ट्रैफिक पुलिस टोहाना ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उपनिरीक्षक धर्मचंद (ट्रैफिक) की अगुवाई में क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की स्कूल बसों की जांच की गई।
पुलिस टीम ने बसों के दस्तावेज, फिटनेस प्रमाणपत्र, स्पीड गवर्नर, सीट बेल्ट, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और ओवरलोडिंग की स्थिति की विस्तार से जांच की। साथ ही, ड्राइवरों, कंडक्टरों और स्कूल प्रबंधन को यातायात नियमों की जानकारी दी गई और उन्हें बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
एसआई धर्मचंद ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने ड्राइवरों को चेतावनी दी कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और निर्धारित मार्ग व समय-सारिणी का पालन करें।
विज्ञापन
पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि केवल प्रशिक्षित व वैध लाइसेंसधारी ड्राइवरों नियुक्त किया जाए और हर बस में परिचारक की उपस्थिति सुनिश्चित हो। ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया कि अभियान जारी रहेगा और नियमों की अवहेलना करने वाले स्कूलों या चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।