फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traffic jam due to sale in main market

Fatehabad News: मुख्य बाजार में लगने वाली सेल से लग रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam due to sale in main market
फतेहाबाद के थाना रोड पर बाजार में लगी सेल के कारण लगा जाम। 
फतेहाबाद। शहर के एक मात्र मुख्य बाजार में रविवार को लगने वाली कपड़ों की सेल के कारण जाम लग रहा है। वहीं जवाहर चौक व पार्किंग के पास पुलिस के जवानों की तैनाती भी नहीं की जा रही है। हर सप्ताह के रविवार को अग्रसेन चौक से जवाहर चौक तक दुकानों के बाहर दुकानदार व अन्य लोग अतिक्रमण करके कपड़ों की सेल लगाते हैं।
विज्ञापन


दुकानों के बाहर कपड़ों की सेल लगाने वाले दुकानदार रोड पर बनी पीली पट्टी से बाहर सामान रखते हैं। इस कारण अग्रसेन चौक से जवाहर चौक तक रविवार के दिन वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। रविवार को मुख्य चौकों व अन्य जगहों पर पुलिस की तैनाती नहीं होने के कारण वाहन चालक अपनी मर्जी से बाजार में वाहन खड़ा करके चले जाते हैं। इस कारण जाम लगता है।
विज्ञापन


वाहन चालक पार्किंग के बजाय सड़क पर खड़ा कर रहे वाहन

नगर परिषद ने आठ करोड़ रुपये की लागत से मल्टीपर्पज पार्किंग का निर्माण करवाया। ताकि शहर में लगने वाले जाम से लोगाें को राहत मिल सके। लेकिन वाहन चालक बाजार में ही वाहनों को खड़ा करके सामान खरीदने चले जाते हैं। इससे दुकानदार व अन्य वाहन चालकों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण के कारण बाजार में लगता है जाम

मल्टीपर्पज पार्किंग होने के कारण भी शहर के मुख्य बाजार थाना रोड, धर्मशाला रोड व चार मरला कॉलोनी में अकसर जाम लगते हैं। दोपहर को 12 बजे से लेकर 3 बजे तक जाम की स्थिति बनी रही है। इसके बाद शाम को 5 बजे से लेकर 7 बजे तक जाम की परेशानी रहती है। बाजार ज्यादा फैला हुआ नहीं है, फिर भी एक बार जाम लग जाने के बाद 15 से 20 मिनट तक लोगों को परेशानी होती है। ये जाम बाजार में हो रहे अतिक्रमण के कारण लगता है। रविवार को दुकानों के आगे जो सेल लगती है। इस वजह से रविवार के दिन सबसे ज्यादा दिक्कत आती है।


---------

रविवार के दिन लगने वाली कपड़ों की सेल के कारण जाम लगता है। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ताकि बाजार में अतिक्रमण के कारण जाम न लगे।

- महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article