फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traders take out protest march due to increase in incidents of robbery in Tohana in Fatehabad

Fatehabad: टोहाना में लूट की घटनाएं बढ़ने से व्यापारियों ने निकाला रोष मार्च; थाने का किया घेराव, उठाई ये मांग

Thu, 28 Dec 2023 02:54 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Dec 2023 02:54 PM IST
सार

फतेहाबाद के टोहाना में पिछले 10 दिन में हथियार दिखाकर लूटपाट और फायरिंग की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। टोहाना के व्यापारी बाजार में इकट्ठे हुए और यहां से रोष मार्च निकालते हुए टोहाना थाना में पहुंचे। पुलिस से गश्त बढ़ाने, पंजाब बॉर्डर के साथ लगते इलाके में नाकाबंदी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।

विज्ञापन
Traders take out protest march due to increase in incidents of robbery in Tohana in Fatehabad
विरोध करते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के टोहाना में बढ़ती लूटपाट की घटनाओं के रोष स्वरूप वीरवार को व्यापारियों ने शहर में रोष मार्च निकाला और शहर थाना पहुंचकर थाने का घेराव किया। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और 7 दिन का अल्टीमेटम देकर टोहाना बंद करने की चेतावनी दे डाली। टोहाना शहर थाना प्रभारी रामपाल ने व्यापारियों के बीच आकर उन्हें आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए और थाने का घेराव हटाया।

विज्ञापन


बता दें कि पिछले 10 दिन में हथियार दिखाकर लूटपाट और फायरिंग की तीन बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं। टोहाना के व्यापारी बाजार में इकट्ठे हुए और यहां से रोष मार्च निकालते हुए टोहाना थाना में पहुंचे। यहां पर व्यापारी नेता राजेंद्र ठकराल, रामकुमार सैनी आदि ने पुलिस से गश्त बढ़ाने, पंजाब बॉर्डर के साथ लगते इलाके में नाकाबंदी और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन


साथ ही अल्टीमेटम देते हुए कहा कि सात दिन के अंदर यदि सभी आपरााधिक तत्व पकड़े नहीं जाते तो सात दिन बाद सभी व्यापारी संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं मिलकर टोहाना बंद की कॉल करेंगे। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी भय के साये में जी रहे हैं। शाम ढलते ही आपराधिक तत्व चाकू, कापे लेकर दुकानों में सरेआम घुस रहे हैं और लूटपाट कर रहे हैं। बी13 रेस्टोरेंट पर एक ही गैंग द्वारा सालभर में दो बार गोलीबारी कर दी जाती है। व्यापारियों ने कहा कि पुलिस कहती है कि पुलिसकर्मी टोहाना में लगातार गश्त पर है। पुलिस तो नजर आ रही है, लेकिन आपराधिक किस्म के लोगों में पुलिस का खौफ नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने दी आगे ऐसी वारदात न होने की गारंटी
टोहाना थाना प्रभारी रामपाल ने लोगों से अपील की कि वे टोहाना बंद की कॉल न करें, जितने कर्मचारी हैं, सारे ड्यूटी पर फील्ड में हैं। पहले भी गश्त जारी है और अब रात को ज्यादा पट्रोलिंग पार्टियां गश्त पर रहेंगी। ऐसी वारदातें आगे नहीं होंगी, यह गारंटी है। जिस पर लोग शांत हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed