फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traders say customer footfall in the market is declining

Fatehabad News: व्यापारी बोले- बाजार में घट रही ग्राहकों की आवाजाही

Sun, 18 Oct 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Traders say customer footfall in the market is declining
फतेहाबाद में थाना रोड पर व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश ठकराल से मिलते हुए व्यापारी स्त्रो
फतेहाबाद। व्यापार प्रकोष्ठ के चेयरमैन राजेश ठकराल रविवार को व्यापारियों की समस्याएं सुनने थाना रोड पर पहुंचे। यहां व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव विनोद अरोड़ा और शहरी अध्यक्ष अशोक नारंग के नेतृत्व में व्यापारियों ने उनका स्वागत किया और विभिन्न मांगें रखीं।
विज्ञापन

व्यापारियों ने बस स्टैंड, थाना और अस्पताल जैसी जरूरी सुविधाएं शहर के अंदर ही रखने की मांग उठाई है। व्यापारियों का कहना है कि इन सुविधाओं के शहर से बाहर जाने से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने नए अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा देने, चिल्ली झील के विकास, व्यापारियों के निशुल्क हेल्थ बीमा और ऑनलाइन बाजार पर नियंत्रण की भी मांग की। व्यापारियों ने कहा कि पुराने बस स्टैंड को दोबारा लोकल बस स्टैंड के रूप में शुरू करना और थाने की बीट शहर में लाना जनहित में उठाए गए कदम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने पुराने नागरिक अस्पताल के नवीनीकरण पर हुए खर्च का उल्लेख करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जरूरत बताई।
बैठक में जनरल मर्चेंट एसोसिएशन से मोहन अरोड़ा, क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन से राजेंद्र गिल्होत्रा, इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन से जसविंदर कुमरा, प्रवीण जैन, रेडिमेड एसोसिएशन से प्रेम अहुजा, साहिल अरोड़ा, मेडिकल एसोसिएशन से अनिल अरोड़ा सहित काफी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

-
हेल्थ बीमा और ऑनलाइन बाजार पर नियंत्रण
व्यापारियों ने निशुल्क स्वास्थ्य बीमा और ऑनलाइन खरीदारी से छोटे दुकानदारों को हो रहे नुकसान को देखते हुए उचित नियंत्रण की मांग की। राजेश ठकराल ने मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed