फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Traders kept shops closed in protest against incidents of theft, questions raised on police functioning

Fatehabad News: चोरी की घटनाओं के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Traders kept shops closed in protest against incidents of theft, questions raised on police functioning
जाखल शहर के अग्रसेन चौक में बाजार बंद कर इकट्ठा हुए दुकानदार
जाखल। शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से चिंतित व्यापारियों ने पुलिस की नाकामी के विरोध में रविवार को बाजार बंद कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। जाखल में विभिन्न ट्रेड के व्यापारियों ने पूरा दिन अपनी अपनी दुकानें बंद रखीं। आक्रोशित दुकानदार सुबह 9 बजे ही शहर के अग्रसेन चौक में लामबंद हुए। जहां उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्न खड़े करते हुए जमकर विरोध किया। बाजार बंद को लेकर शाम को टोहाना डीएसपी शमशेर सिंह ने धरना स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों को आश्वासन दिया कि सोमवार शाम तक चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन




शहर निवासी नवजोत सिंह, दीपक खनेजा, विकास कामरा, जगबीर गोस्वामी, आदित्य बंसल आदि ने कहा कि शहर में बढ़ती चोरियों के लिए पुलिस व जिला पुलिस के अफसर जिम्मेदार है। उन्होंने सरकार से मांग की हैं कि थाना प्रभारी सहित एसपी का तबादला किया जाए। जाखल में पुलिस थाना शहर से काफी दूर कुलां रोड पर स्थित हैं। शहर के बीचोबीच पुलिस चौकी स्थापित की जाए। शहर के हर कोने व चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं ताकि आपराधिक गतिविधियों पर निगाह रखी जा सकें।
विज्ञापन


चोरों की धरपकड़ के लिए पुलिस की चार टीमें गठित

बाजार बंद बाद सीआईए टीम फतेहाबाद , सीआईए टीम टोहाना अथवा जाखल थाना पुलिस की टीम गठित की गई है। रविवार को ही इन टीमों ने कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपियों की तलाश के उद्देश्य से शहर में मुख्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed