{"_id":"693ef9292334766f750fc297","slug":"tomorrow-is-the-last-day-to-apply-for-mission-buniyad-exam-is-on-24th-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145262-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: मिशन बुनियाद में आवेदन का कल आखिरी दिन, परीक्षा 24 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: मिशन बुनियाद में आवेदन का कल आखिरी दिन, परीक्षा 24 को
Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
फतेहाबाद। जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और आईआईटी व नीट कोचिंग के लिए संचालित मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना की आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मिशन बुनियाद योजना में आवेदन करने का मंगलवार अंतिम दिन है, जबकि पंजीकृत विद्यार्थियों की प्रथम चरण की परीक्षा 24 दिसंबर को आयोजित होगी।
शिक्षा विभाग परीक्षा के लिए जिले में 12 केंद्र स्थापित करेगा। ये सभी केंद्र खंड स्तर पर बनाए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा देने में सुविधा मिल सके। जिले से अब तक कुल 3741 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है। इनमें फतेहाबाद खंड से सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि टोहाना और रतिया खंडों के विद्यार्थी भी बड़ी संख्या में आगे आए हैं।
आवेदन प्रक्रिया 13 नवंबर से शुरू हुई थी। कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए मिशन बुनियाद योजना और कक्षा दसवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 योजना के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पिछली कक्षा में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
जिले में मिशन बुनियाद योजना के अंतर्गत पांच केंद्र संचालित हैं। ये सभी केंद्र मॉडल संस्कृति स्कूलों में स्थापित हैं, जहां चयनित विद्यार्थियों को विशेषज्ञ शिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
-- -- -
मिशन बुनियाद का शेड्यूल
पंजीकरण बंद 16 दिसंबर 2025
एडमिट कार्ड 17 दिसंबर 2025
प्रवेश परीक्षा लेवल एक 24 दिसंबर 2025
प्रवेश परीक्षा लेवल एक परिणाम 20 जनवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो एडमिट कार्ड डाउनलोड 20 जनवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो 30 जनवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो परिणाम 25 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल तीन 03 अप्रैल 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल तीन परिणाम 05 मई 2026
काउंसलिंग एवं प्रवेश शुरू 07 मई 2026
कक्षाएं शुरू 15 मई 2026
-
सुपर-100 शेड्यूल
पंजीकरण बंद 9 फरवरी 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड 6 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल एक 11 फरवरी 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल एक परिणाम 15 मार्च 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो 02 अप्रैल 2026
प्रवेश परीक्षा लेवल दो परिणाम 30 अप्रैल 2026
कक्षाएं शुरू 5 मई 2026
-
जिले से अब तक आए आवेदन
खंड आवेदन
फतेहाबाद 1212
रतिया 728
टोहाना 660
भूना 563
भट्टूकलां 382
जाखल 196
-
मिशन बुनियाद और सुपर 100 के तहत मेधावी विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। मिशन बुनियाद के तहत आवेदन करने का मंगलवार को आखिरी दिन है। हालांकि सुपर 100 के तहत आवेदन प्रक्रिया अभी जारी रहेगी।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ