फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Toilets not cleaned for three months, ODF team found dirt on investigation

Fatehabad News: शौचालयों की तीन माह से सफाई नहीं, ओडीएफ टीम को जांच करने पर मिली गंदगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Toilets not cleaned for three months, ODF team found dirt on investigation
फतेहाबाद के सार्वजनिक शौचालयों में फैली गंदगी।
फतेहाबाद। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियां शुरू हो चुकी है। ओडीएफ टीम ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। टीम को निरीक्षण के दौरान शौचालयों में गंदगी मिल रही है। यहां तक पानी की व्यवस्था भी नहीं मिल रही है। ऐसे में स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार नंबर कटने की आशंका है।
विज्ञापन

ओडीएफ टीम लोगों का फीडबैक भी ले रही है लेकिन इसमें लोग सफाई न होने का मुद्दा उठा रहे है। ऐसे में नंबर कट सकते है। शहर में करीब 15 सार्वजनिक शौचालय व 12 यूरिनल प्वाइंट हैं। चार शौचालय पुन निर्माण को लेकर बंद पड़े हैं। बता दें कि नगर परिषद ने शहर के सार्वजनिक शौचालयों की सफाई का निजी एजेंसी को ठेका दिया हुआ था। एजेंसी शौचालयों की सफाई कर रही थी। लेकिन ये ठेका तीन माह पहले खत्म हो चुका है। नगर परिषद ने दोबारा टेंडर नहीं लगाया। अभी तक प्रस्ताव बनाकर डीएमसी के पास भेजा गया है लेकिन अनुमति नहीं मिली है। नगर परिषद अधिकारी अपने कर्मचारियों से ही सफाई करवाने का दावा कर रहे है।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में ये मिलेंगे अंक
सुविधा पहले अंक अब
सर्विस 3000 4525
सर्टिफिकेशन 2250 2500
सिटीजन फीडबैक 2250 2475
कुल 7500 9500
अब जाने चार सालों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम
शहर 2022 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 13 27 30 177 191
टोहाना 21 60 26 329 289
भूना 116 178 105 399 172
रतिया 62 130 137 984 572
जाखल 303 552 000 000 000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed