फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Tohana youth drove car with both windows open in Manali, challan of Rs 3500 issued

Fatehabad News: टोहाना के युवकों ने मनाली में दोनों खिड़की खोलकर चलाई कार, 3500 का कटा चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Tohana youth drove car with both windows open in Manali, challan of Rs 3500 issued
फतेहाबाद। टोहाना उपमंडल क्षेत्र के दो युवकों को हिमाचल प्रदेश के मनाली में अगली साइड की दोनों तरफ की खिड़कियां खोलकर कार चलाना महंगा पड़ गया है। कार चालक का कुल्लू पुलिस ने 3500 रुपये का चालान काट दिया है। कार गांव ढाणी सांचला निवासी रवि की बताई गई है। इन युवकों की सात सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है। जहां लोग इनको ऐसी हरकतें न करने की भी सलाह दे रहे हैं। वीडियो में एक युवक तो खिड़की खोलकर लटका हुआ भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव ढाणी सांचला के युवक मनाली की तरफ गए थे। इस दौरान उन्होंने मनाली-सोलंग रास्ते पर अटल टनल के पास कार की चालक व उसके साथ वाली खिड़की खोलकर कार को चलाया। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही हो रही है। इन दोनों युवकों की इस स्टंटबाजी के चक्कर में हादसा भी हो सकता था। बाद में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेकर कुल्लू पुलिस ने कार चालक का 3500 रुपये का चालान किया है।
विज्ञापन


लोग बोले- हरियाणा की छवि कर रहे खराब
सोशल मीडिया यूजर्स ने इस युवकों की इस हरकत को बेहद गलत बताया है। यूजर्स ने कमेंट में कहा कि ऐसी हरकतों की वजह से हरियाणा की दूसरे प्रदेशों में छवि खराब होती है। ऐसी स्टंटबाजी किसी के लिए जानलेवा भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed