फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today, the valiant champions of victory will step onto the sporting arena

Fatehabad News: खेलों की बिसात पर उतरेंगे आज जीत के जांबाज

Mon, 07 Sep 2026 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 07 Sep 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Today, the valiant champions of victory will step onto the sporting arena
फतेहाबाद। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रिकॉर्ड जांचते अ​धिकारी। ​शिक्षा विभाग
फतेहाबाद। राज्यस्तरीय 59वीं स्कूली खेल प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू होंगी। गांव धांगड़ के पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जूडो और डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में बेसबॉल के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिताओं में 3700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने दोनों खेल स्थलों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों से अंडर-14, 17 और 19 आयुवर्ग की टीमें फतेहाबाद पहुंचेंगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था सरकारी और निजी स्कूलों में की गई है।
विज्ञापन

संबंधित स्कूलों में खिलाड़ियों के रहने के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई गई हैं। शिक्षा विभाग की टीमें ठहरने वाले स्थानों की व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगी। खेल स्थलों पर अधिकारियों, निर्णायकों और टीम प्रभारियों की ड्यूटी भी तय कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
जूडो में पुरुष वर्ग के मुकाबले
जूडो प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग के मुकाबले धांगड़ स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में होंगे। बेसबॉल के पुरुष और महिला दोनों वर्गों के मुकाबले हिसार रोड स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित किए जाएंगे। दोनों स्थानों पर खेल मैदान तैयार किए गए हैं।
------------
8 से 10 सितंबर तक होंगे मुकाबले
तीन दिवसीय प्रतियोगिता 8 से 10 सितंबर तक चलेगी। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग के खिलाड़ी अलग-अलग मुकाबलों में प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए यह आगे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर रहेगा।

------------
सभी तैयारियां पूरी : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने बताया कि प्रतियोगिता सफल बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। खिलाड़ियों के आवागमन और ठहरने की व्यवस्था भी की गई है। संबंधित स्कूल प्रबंधन के साथ समन्वय बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed