फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today the team will present the report of internal evaluation of TB treatment before the Director General of Health.

Fatehabad News: आज स्वास्थ्य महानिदेशक के सामने टीबी उपचार के आंतरिक मूल्यांकन की रिपोर्ट पेश करेगी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Today the team will present the report of internal evaluation of TB treatment before the Director General of Health.
फतेहाबाद में केंद्र पर रिकॉर्ड जांचते स्वास्थ्य विभाग के अ​धिकारी। 
फतेहाबाद। टीबी बीमारी के उपचार को लेकर जिले में मरीजों को दी जा रही जांच, उपचार सुविधा के आंतरिक मूल्यांकन को लेकर दूसरे दिन भी स्टेट टीबी टीम के 18 अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और मरीजों से फीडबैक लिया। टीम ने केंद्रों पर दवाइयों और लैब का रिकॉर्ड की भी जांच की। बुधवार को टीम आंतरिक मूल्यांकन के दौरान सामने आई रिपोर्ट को सिरसा में स्वास्थ्य महानिदेशक आरएस पूनियां के सामने पेश करेंगे। जनवरी माह में गहन आंतरिक मूल्यांकन रिपोर्ट और अब निरीक्षण के दौरान सामने आई रिपोर्ट को लेकर समीक्षा की जाएगी। बैठक में ये रिपोर्ट भी तैयार होगी कि जिले में मरीजों को सुविधा देने में कितना सुधार आया है और कहां अभी कमी है। जिले की बिगड़ती रैंकिंग को लेकर स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय के अधिकारियों का यहां फोकस है। ये ही कारण है कि तीन माह बाद ही दूसरी बार टीम यहां निरीक्षण करने के लिए आई है। बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक, स्टेट टीम अधिकारी, दोनों जिलों के टीबी प्रोग्राम से जुडे अधिकारी, डॉक्टर और कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

टीम ने मरीजों के घर जाकर लिया फीडबैक
स्टेट टीबी टीम के सदस्य अलग-अलग बिंदुओं पर मूल्यांकन कर रहे है। मंगलवार को टीम सदस्यों ने फतेहाबाद, रतिया, टोहाना, भूना और भट्टूकलां के टीबी यूनिट पर निरीक्षण किया। टीम ने यहां पर लैब और डिस्पेंसरी में दवाइयों का रिकॉर्ड जांचा। इसके अलावा टीम निजी अस्पतालों में भी पहुंची। टीम ने यहां मरीजों के टेस्ट और उपचार को लेकर जानकारी ली। टीम ने मरीजों के घरों में जाकर भी फीडबैक लिया। टीम सदस्यों ने पीएचसी झलनियां, भिरड़ाना में भी जाकर जांच की।
विज्ञापन

कोट
टीबी के आंतरिक मूल्यांकन को लेकर स्टेट टीम आई हुई है। इसको लेकर स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर जांच की जा रही है। बुधवार को टीम सदस्य सिरसा में बैठक करेंगे और समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. महेंद्र सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed