फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today nobody infected from corona

कोरोना जांच के लिए 300 रैपिड एंटीजन किट पहुंची, इमरजेंसी केसों की होगी जांच

Mon, 05 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Today nobody infected from corona
कोरोना संक्रमण का तुरंत पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास 300 रैपिड एंटीजन किट पहुंच गई हैं। 30 मिनट में कोरोना संक्रमण का पता चल जाएगा। रैपिड एंटीजन किट से जांच कोरोना संक्रमण कम होने पर बंद कर दिया गया था अब संक्रमण बढ़ने पर दोबारा जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

ये 300 एंटीजन किट नागरिक अस्पताल फतेहाबाद को अलॉट हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की माने तो डिलिवरी केस, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने, ऑपरेशन व किसी भी इमरजेंसी केस के दौरान एंटीजन से जांच की जाएगी। इसका फायदा यह है कि इससे कोरोना संक्रमण का जल्द पता चल जाएगा और ऐसे में वायरस को फैलने से रोका जा सकेगा।
विज्ञापन

28106 जांच एंटीजन किट से हुई
कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग आरटीपीसीआर, एंटीजन और टूनेट से जांच करता है। आरटीपीसीआर सैंपल को अग्रोहा लैब भेजा जाता है और एंटीजन तथा टूनेट की यहीं जांच हो जाती है। अब तक 28106 सैंपल एंटीजन से लिए गए है इससे 1331 मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नया केस नहीं, 43 मरीज हुए ठीक
जिले में कोरोना संक्रमण का सोमवार को नया केस नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 43 मरीज ठीक हुए है। फतेहाबाद में पांच, टोहाना में सात, रतिया में 11, भट्टू और बड़ोपल में दो-दो, भूना में तीन और जाखल में 13 मरीज ठीक हुए है। जिले में फिलहाल कोरोना सक्रिय मरीजों की संख्या 213 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed