{"_id":"690ce1a5fb1a38815c003d77","slug":"today-is-the-memorial-ceremony-to-mark-the-150th-anniversary-of-the-song-vande-mataram-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-143222-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर आज स्मरण उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर आज स्मरण उत्सव
Thu, 06 Nov 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त डॉ. विवेक भारती। सूचना विभ
फतेहाबाद। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिले में शुक्रवार सुबह 10 बजे देशभक्ति और स्वदेशी भावना को सशक्त करने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।
स्मरण उत्सव कार्यक्रम साल भर जारी रहेंगे। डीपीआरसी हाल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य किरण चौधरी मुख्य अतिथि, पूर्व विधायक दुड़ाराम विशिष्ट अतिथि होंगे।
इसके अलावा रतिया में कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल व टोहाना में पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली मुख्य अतिथि रहेंगे। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने वीरवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार से अधिकारियों की बैठक लेते हुए कार्यक्रमों के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि 7 नवंबर को उनके कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप हो और सुबह 10 बजे वंदे मातरम का सामूहिक गायन उच्च स्तर पर हो। 7 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के आईजी स्टेडियम में राष्ट्रीय कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। राज्यस्तरीय मुख्य समारोह जिला अंबाला में किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर और उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन होगा। सभी सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, कॉलेजों, अस्पतालों व पुलिस थानों में वंदे मातरम् 150 एवं स्वदेशी संकल्प कार्यक्रम होंगे। इसमें प्रदर्शनी लगाई जाएगी साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में टोहाना एसडीएम आकाश शर्मा, रतिया एसडीएम सुरेंद्र कुमार वीसी से, एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, सीईओ जिला परिषद सुरेश कुमार, डीडीपीओ अनूप सिंह, डीएसपी जगदीश काजला, डीईओ संगीता, एडीआईओ प्रीति व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।