फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   today decleared 75 sarpanch

आज चुने जाएंगे 75 पंचायतों के चौधरी

Sun, 24 Jan 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 24 Jan 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव के लिए रतिया में 228 और जाखल में 91 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू तथा 4 बजे संपन्न होगा। सरपंच व पंच की घोषणा चुनाव संपन्न होते ही कर दी जाएगी जबकि ब्लाक समिति तथा जिला परिषद सदस्य की गिनती 28 को होगी।
विज्ञापन


शनिवार को चुनाव कर्मचारियों को रतिया व जाखल में चुनाव सामग्री देकर पोलिंग बूथों पर रवाना कर दिया गया। चुनाव को शांतिप्रिय ढंग से संपन्न करवाने के लिए 1050 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


दोनों खंडों में 13-13 नाके लगाकर पंजाब की सीमा को सील किया गया है। चुनाव करवाने के लिए 1645 कर्मचारी व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

जाखल खंड
जाखल खंड में कुल मतदाता 42385
बूथ-91
कुल पंचायतें- 24
निर्विरोध चुने गए सरपंच- 2
पंच- 217
निर्विरोध चुने गए पंच-144
नहीं मिले पंच पद के लिए आवेदन- 8
ब्लाक समिति सदस्य के वार्ड- 12

रतिया खंड

बूथ-228
कुल मतदाता- 99496
कुल पंचायतें- 65
सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच-12
कुल पंच पद-627
सर्वसम्मति से चुने गए पंच-463
पंच पद के लिए नहीं आए वार्डों से आवेदन-30
ब्लाक समिति सदस्य- 30
सर्वसम्मति से चुने गए ब्लाक समिति सदस्य-2

इन गांवों में पुलिस की रहेगी विशेष नजर
34 गांवों को संवेदनशील व अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। जाखल खंड के गांव तलवाड़ा, दिवाना, ढेर, गुल्लरवाला व सिढानी संवेदनशील गांव हैं और चांदपुरा, साधनवास, जाखल, जाखल मंडी, चुहड़पुर अति संवेदनशील गांव घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतिया खंड के गांव चंदोकलां, ढाणी बबनपुर, गंदा, हमजापुर, हांसपुर, हडोली, जल्लोपुर, जांडवाला सौत्र, लादुवास, लाली, महमड़ा, मिराना, मढ, पिलछिया, रत्ता खेड़ा व सरदारेवाला संवेदनशील गांव घोषित हुए हैं। गांव अहरवां, अलिका, बादलगढ़, बलियाला, हसिंगा, खुंडन, मौहम्मदपुर सौत्र व सुखलमपुर अति संवेदनशील की श्रेणी में हैं।

रतिया ब्लाक में सर्वसम्मति से चुने गए सरपंच
पंचायत   सरपंच                  एजुकेशन
बारा        बसदीप कौर             10 वंी
भूदडवास  धर्मपाल                  10 वीं
चंदोकलां    गुरसेवक सिंह            10 वीं
चंदोखुर्द       पिंकी                   12वीं
ढा़णी बबनपुर जगराज सिंह            10वंी
ढ़ाणी बिलासपुर  ज्ञानसिंह              10 वंी
घासवां               गुरदीप सिंह       ग्रेजुएशन
हुक्मावाली          सतनाम सिंह        10 वीं
जल्लोपुर             अनूप कुमार           12 वीं
खैरपुर              सुषमा रानी            10 वीं
कुनाल स्त्रत्त्            सुभाष चंद्र              ग्रेजुएशन

मलवाला               कुलविन्द्र सिंह     10 वीं

चुनाव के तृतीय चरण में जाखल तथा रतिया में मतदान होना है। पोलिंग पार्टियों को बूथ पर रवाना कर दिया गया है। मतदाता जरूर मतदान करें। चुनाव संपन्न करवाने के लिए 1645 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।
एन.के.सोलंकी, उपायुक्त फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed