फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Today 11 thousand students of give 12th exam

आज 12वीं के 11 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Today 11 thousand students of give 12th exam
फतेहाबाद का राजकीय कन्या स्कूल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं आज से शुरू होंगी। पहले दिन बारहवीं कक्षा के परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। परीक्षा को लेकर जिले में 69 केंद्र बनाए गए है। इन केंद्र पर दसवीं व 12वीं के 24 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे। बुधवार को 12वीं के करीब 11 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के लिए फतेहाबाद में 35, रतिया में 11 और टोहाना में 23 केंद्र है। नकल पर रोक लगाने व परीक्षा के शांतिपूर्वक संचालन के लिए सात उड़नदस्ते तैनात किए गए हैं। इसमें में बोर्ड चेयरमैन, बोर्ड सचिव, डीसी, डीइओ, एसडीएम, प्रश्न पत्र और रेपिड एक्शन फोर्स की टीमें शामिल है। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी की बायोमीट्रिक से जांच भी होगी। परीक्षा में विद्यार्थियों को सैनिटाइजर लेकर जाना होगा व मास्क भी लगाना होगा।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
उपमंडल फतेहाबाद : राजकीय स्कूल बैजलपुर, राजकीय कन्या स्कूल भट्टूकलां खंड एक, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां खंड, राजकीय कन्या हाई स्कूल भट्टूकलां खंड दो, राजकीय स्कूल भिरड़ाना, राजकीय कन्या स्कूल भिरड़ाना, राजकीय कन्या स्कूल भूना, भारत शिक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना, सन राइज स्कूल भूना, लॉर्ड कृष्णा स्कूल भूना, राजकीय स्कूल भूथनकलां, राजकीय स्कूल बीघड़, राजकीय कन्या स्कूल भोड़िया खेड़ा, राजकीय स्कूल चिंदड़, राजकीय स्कूल दरियापुर, राजकीय स्कूल धोलू, फतेहाबाद शहर में आर्यभट्ट हाई स्कूल, बाल भारती स्कूल, ब्लू बर्ड स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामसेवा समिति स्कूल, सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, ओमनिवास स्कूल, राजकीय स्कूल भोड़िया खेड़ा, विवेकानंद स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल खंड दो, राजकीय स्कूल गोरखपुर, राजकीय स्कूल हिजरावां खुर्द, राजकीय स्कूल जांडलीकलां, राजकीय स्कूल जांडवाला बागड़, राजकीय स्कूल खाबड़ा कलां, राजकीय स्कूल एमपी रोही, राजकीय स्कूल नागपुर, राजकीय स्कूल नहला, राजकीय स्कूल पीली मंदोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमंडल रतिया : राजकीय स्कूल बलियाला, राजकीय स्कूल हड़ोली, राजकीय स्कूल हसंगा, राजकीय स्कूल लांबा, राजकीय स्कूल मढ़, भारती निकेतन स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा।
उपमंडल टोहाना : राजकीय स्कूल अकांवाली, राजकीय स्कूल अमानी, राजकीय स्कूल बुआन, राजकीय स्कूल बोस्ती, राजकीय स्कूल चंदड़कलां, राजकीय स्कूल चांदपुरा, राजकीय स्कूल दमकौरा, राजकीय स्कूल धारसूल कलां, राजकीय स्कूल गाजूवाला, राजकीय स्कूल इंदाछुई, राजकीय स्कूल जमालपुर शेखां, राजकीय स्कूल जाखल मंडी, राजकीय स्कूल कंहड़ी, राजकीय स्कूल कुलां, राजकीय स्कूल म्योंदकलां, राजकीय स्कूल पारता, स्कूल स्कूल समैन, राजकीय स्कूल सनियाना, राजकीय स्कूल शेखरपुरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना मंडी, राजकीय प्राइमरी स्कूल, आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या स्कूल, राजकीय स्कूल, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नया भवन, दुर्गा महिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल है।
जिले का ये रहा बोर्ड परिणाम :
वर्ष दसवी बारहवीं
2017 44 फीसदी 67 फीसदी
2018 40 फीसदी 64 फीसदी
2019 49 फीसदी 77 फीसदी
कोरोना के चलते दो बार टल चुकी है परीक्षा
कोरोना महामारी के चलते वर्ष 2020 में परीक्षाओं को बीच में रद्द कर दिया गया था। इसके अलावा वर्ष 2021 में परीक्षा पूरी तरह से टाल दिया गया। अब वर्ष 2022 में परीक्षा होने जा रही है।
दो नए केंद्र बनाए गए
बोर्ड ने इस बार दो नए परीक्षा केंद्र बनाए है। इसमें राजकीय स्कूल धोलू, और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द में नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

वर्जन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा बुधवार से शुरू हो रही है। परीक्षा को लेकर तैयारियां हो गई है। परीक्षा सामग्री बांटी जा चुकी है। नकल रहित परीक्षा जिले में करवाने का प्रयास रहेगा। - दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
फोटो नंबर 22
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed