फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   To sell the crop, farmers will have to bring their mobile phone and Aadhar card

Fatehabad News: फसल बेचने के लिए किसानों को साथ लाना होगा मोबाइल फोन व आधार कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
To sell the crop, farmers will have to bring their mobile phone and Aadhar card
रबी सीजन में गेहूं खरीद कार्यों की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करती उपायुक्त मनदीप
फतेहाबाद। लघु सचिवालय में वीरवार को रबी सीजन के प्रबंधों की समीक्षा के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि मंडी में फसल बेचने के लिए आने वाले किसानों को मोबाइल फोन और आधार कार्ड साथ लाना होगा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों व खरीद केंद्रों में जिला के किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए समय रहते सभी प्रबंध सुनिश्चित किए जाए। उन्होंने कहा कि जिले की सभी 52 मंडियों व खरीद केंद्रों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए।
विज्ञापन


गेहूं उठान का कार्य तय समय सीमा में किया जाए। खरीद कार्य में कोताही बरतने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं की फसल को निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, जोकि 2425 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडियों व खरीद केंद्रों में पीने के पानी, बिजली की व्यवस्था, साफ सफाई, शौचालयों, सीसीटीवी कैमरे, पंखा, पॉलिथीन, गेटपास, तिरपालों आदि की समुचित व्यवस्था को स्वयं जाकर देखे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्थान पर नमी मापक मीटर पर्याप्त मात्रा में होने चाहिए और सभी कैलिब्रेटेड होना चाहिए।

इसके अलावा सभी खरीद एजेंसियां प्रतिदिन खरीद व उठान की रिपोर्ट जमा करवाना सुनिश्चित करने के साथ समय पर मुख्यालय से मिलने वाले निर्देशों से स्वयं को अपडेट रखे। उन्होंने मार्केटिंग बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों के साथ लगती सभी सड़कों को दुरुस्त करवाया जाए, ताकि किसानों को आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आए।

बैठक में सीटीएम गौरव गुप्ता, डीआरओ श्याम लाल, डीएफएससी विनीत जैन, डीएमईओ हीरालाल, डीएम हैफेड राजेश हुड्डा, डीएम एफसीआई सौरभ, डीएम एसएसडब्ल्यूसी सुमित कुमार सहित संबंधित मार्किट कमेटी के सचिव व खरीद एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

----

12 प्रतिशत नमी वाली फसल की होगी खरीद

गेहूं की फसल में 12 प्रतिशत से अधिक नमी नहीं होनी चाहिए, इसलिए किसान अपनी फसल को सुखाकर मंडी में लेकर आएं। इसके साथ ही किसान अपने साथ आधार कार्ड व मोबाइल फोन जिस पर ओटीपी आए, उसको भी साथ लेकर आए ताकि फसल बेचने में उन्हें कोई परेशानी न आए। 12 प्रतिशत नमी वाली गेहूं फसल ही खरीद एमएसपी पर की जाएगी। उपायुक्त ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे किसानों को जागरूक करें कि वे अपनी फसल को सुखाकर ही मंडियों में लाए ताकि उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।


--------

उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपसी तालमेल बनाकर व टीम वर्क की भावना से कार्य करें ताकि गेहूं खरीद कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करवाया जा सके और किसानों को अपनी फसल बेचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि खरीद एजेंसियों को निर्देश दिए कि वे हर रोज मंडियों में सुबह 9 बजे से बोली करवाना सुनिश्चित करें। ट्रांसपोर्टरों से समय रहते उनकी गाड़ियां मंडियों में लगवाए ताकि खरीदी गई गेहूं का उठान समय पर हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed