{"_id":"6a4fdfdadcb1eb642e0ddc66","slug":"to-prevent-waterlogging-the-municipality-has-purchased-pumps-generators-and-pipes-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-157108-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जलभराव न हो, नगर पालिका ने खरीदे पंप, जनरेटर व पाइप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जलभराव न हो, नगर पालिका ने खरीदे पंप, जनरेटर व पाइप
Thu, 09 Jul 2026 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
भूना। नगर पालिका कार्यालय में खरीदे गए जनरेटर पंप सेट। प्रशासन
भूना। मानसून के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में बारिश के पानी की निकासी प्रभावित होने पर तुरंत राहत पहुंचाने के लिए जनरेटर पंप सेट, मोटर पंप सेट, पाइप और अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद पूरी कर ली गई है।
वर्ष 2022 और 2025 में हुई भारी बारिश के दौरान शहर के कई हिस्सों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी थी। इसे देखते हुए प्रशासन इस बार पहले से सतर्क है। शहर में बरसाती पानी की स्थायी निकासी के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन और नए नालों का निर्माण भी कराया जा रहा है।हालांकि इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं।
लोगों का कहना है कि कई स्थानों पर नाले बंद पड़े हैं और निर्माण कार्यों में खामियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। यदि समय रहते इन कमियों को दूर नहीं किया गया तो भारी बारिश के दौरान जल निकासी प्रभावित हो सकती है। उपायुक्त डॉ. विवेक भारती मानसून से पहले शहर की जल निकासी व्यवस्था का निरीक्षण कर चुके हैं। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए चेतावनी दी है कि जलभराव की स्थिति बनने पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।