फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   To hide the stolen goods, the old havelis are being turned into thieves.

चोरी सामान छिपाने के लिए पुरानी हवेलियों को चोर बना रहे अड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
To hide the stolen goods, the old havelis are being turned into thieves.
पुरानी जर्जर हवेली पर चढ़ता चोर। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शहर में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी का माल छिपाने के लिए चोर अब जर्जर हवेलियों व पुराने मकानों का अपना अड्डा बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला फतेहाबाद की तहसील चौक में उजागर हुआ है। जब यहां पर एक मकान में चोरी हुई तो इसके बाद चोरों ने यहीं पर सालों पुरानी जर्जर हवेली की 20 फुट ऊंची दीवार पर चढ़कर सामान छिपाया और बाद में उसे उतारकर ले गए।
विज्ञापन

इस दौरान चोरों को जान का जोखिम भी था, क्योंकि यह हवेली काफी जर्जर है और कभी भी ध्वस्त हो सकती है, लेकिन चोरों ने फिर भी यहां पर चोरी का माल छिपाया और वापस भी नीचे लेकर आए। वहीं फतेहाबाद की तहसील चौक में श्री श्याम बाबा मंदिर वाली गली में नौ अगस्त की रात को चोरों ने यहां के निवासी केडी चौधरी के निवास से एक इलेक्टिक मोटर चुराई थी। चोरी के बाद जब केडी चौधरी के परिवार के सदस्यों ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी खंगाले तो हैरान करने वाली सच्चाई सामने आई। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा था कि चोर चोरी के बाद मोटर को एक थैले में डालकर रात को करीब एक बजे इस जर्जर हवेली के पास पहुंचते हैं। इनमें से उनका एक साथी छिपकली की तरह इस जर्जर हवेली पर चढ़ जाता है और सामान रखकर आता है। संवाद
विज्ञापन

सामान रखने के बाद दूसरी जगह हाथ साफ करने गए
यहां के निवासी मयंक अग्रवाल, महादेव बंसल व रमेश शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी में साफ दिख रहा था कि चोर अपनी जान को जोखिम में डालकर इस जर्जर हवेली पर चढ़ गए और सामान रख दिया। इसके बाद वह नीचे उतरे और दूसरे घर में चोरी करने चले गए। इसके बाद वह दो बजे के बाद आते हैं और इस जर्जर हवेली में रखे सामान को उतारकर अपने साथ ले जाते हैं। यहां के निवासियों ने बताया कि यह हवेली काफी जर्जर है और कभी भी गिर सकती है। इसके तोड़ने के लिए उन्होंने नगर परिषद को शिकायत दे रखी है। अब तो चोर भी इस हवेली में आश्रय लेने लगे हैं, क्योंकि यह सुनसान है और यहां पर कोई नहीं रहता। जिससे अब लोगों के घरों में चोरी की वारदात का भय भी बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर पुलिस ने चोरी की वारदात को रोकने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। अगर चोर कहीं अपना सामान छिपा रहे हैं और पुरानी व जर्जर हवेलियों में चोरी का सामान छिपाने का काम कर रहे हैं तो इसकी जांच करवाई जाएगी।
-देवेंद्र कुमार, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed