{"_id":"67c88dbe6eaa81b176043aef","slug":"to-free-the-city-from-stray-animals-the-officials-checked-the-capacity-of-the-cow-shelters-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-130284-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए अधिकारियों ने जांची गोशालाओं की क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: शहर को बेसहारा पशुओं से मुक्त करने के लिए अधिकारियों ने जांची गोशालाओं की क्षमता
Wed, 05 Mar 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 05 Mar 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में गोशाला का निरीक्षण करते हुए नगर परिषद अधिकारी
फतेहाबाद। शहर को बेसहारा पशु मुक्त बनाने को लेकर बुधवार को नंदीशाला और गोशाला में पशुओं को रखने की क्षमता जांचने के लिए नगर परिषद के अधिकारी फील्ड में उतरे। अधिकारियों ने नंदीशाला और गोशाला में जाकर क्षमता और व्यवस्था को लेकर जांच की। इस दौरान नगर परिषद के सचिव गोबिंद, सीएसआई सतपाल, एसआई महेश कुमार मौजूद रहे।
टीम ने नंदीशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां पर व्यवस्था सही मिली। संचालकों के साथ बैठक के बाद अधिकारियों ने तय किया कि क्षमता के मुताबिक 150 से 200 गाय यहां पर छोड़ी जा सकती हैं। यहां पर गाय के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। इसके अलावा टीम ने बीघड़ रोड स्थित गोशाला का भी निरीक्षण किया और क्षमता जांची गई।
डीएमसी को निरीक्षण के दौरान सड़क पर मिले थे पशु
जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने पिछले दिनों स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया था। इस दौरान डीएमसी को सडक़ों पर बेसहारा पशु मिले थे। इसके चलते मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय में बैठक बुलाई गई। बैठक में कई गोशाला संचालकों ने कहा कि उनके पास जगह का अभाव है। इसी के चलते बुधवार को नगर परिषद टीम ने निरीक्षण किया। बता दें कि नगर परिषद ने रेवाड़ी की एजेंसी को 920 रुपये प्रति पशु के हिसाब से ठेका दे रखा है। एजेंसी का दावा है कि एक हजार से ज्यादा पशु पकड़े जा चुके हैं।