फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   To avoid traffic jam outside the old bus stand, open the closed gates

Fatehabad News: पुराना बस स्टैंड के बाहर जाम न लगे, खोले बंद पड़े गेट

Sat, 18 Jan 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 18 Jan 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
To avoid traffic jam outside the old bus stand, open the closed gates
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के बाहर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए खोला गया दूसरा गेट। संव
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड के बाहर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए रोडवेज प्रशासन की ओर पुराना बस स्टैंड के बंद गेट खोले दिए हैं। जिसके बाद अब कोई भी बस बीच सड़क पर न तो सवारियों को उतारेगी और न ही चढ़ाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज प्रशासन की ओर से नए बस स्टैंड को शुरू करने के बाद से पुराना बस स्टैंड के गेट बंद कर दिए गए थे, जिसके बाद सभी बसें बाहर रोड से ही सवारियों को बसों में बैठा रहे थी, जिस कारण रोड पर जाम लग रहा था। अब जाम से निजात पाने के लिए रोडवेज के द्वारा बंद हुए पुराना बस स्टैंड के सभी गेट खोल दिए गए हैं, ताकि रोड के बीचों बीच कोई भी बस न खड़ी हो।
विज्ञापन

-गांव के रूट और रतिया, भूना व टोहाना जाने वाली बसें पुराना बस स्टैंड से बैठा रही सवारियां
- फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के बाहर रोजाना जो जाम लगता है, उनमें गांव के रूट के अलावा रतिया, टोहाना, भूना आदि रूट की ओर जाने वाली बसों के कारण जाम लगता है। क्योंकि आज भी इन रूटों पर जाने वाली बसें पुराना बस स्टैंड से ही जाती है। जाम न लगे इसके लिए रोडवेज प्रशासन की ओर काफी बार प्रयास किए हैं, लेकिन शहरवासी हर बार रोडवेज की ओर से किए जा रहे प्रयासों का विरोध कर देते हैं। जिस कारण रोडवेज को जारी किए आदेशों को बदलना पड़ता था। रोडवेज की ओर से सभी बसों को बाईपास से होकर जाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन शहरवासियों सहित काफी संस्थाओं ने इस फैसले का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
नगर परिषद प्रधान ने 12 दिसंबर को लिखा था गेट खोलने के लिए पत्र
- शहर के पुराना बस स्टैंड के सामने बसों के कारण लग रहे जाम को लेकर नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने 12 दिसंबर को रोडवेज महाप्रबंधक को पत्र लिखकर सभी बसों को पुराना बस स्टैंड के परिसर से गुजारने को लेकर को पत्र लिखा था। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद रोडवेज प्रशासन के द्वारा शनिवार को पुराना बस स्टैंड के बंद पड़े सभी गेटों को खोल दिया गया है। वहीं रोडवेज के द्वारा सभी रोडवेज बस चालकों को बस को पुराना बस स्टैंड के परिसर से सवारियों को बस से उतारने व चढ़ाने के भी निर्देश दिए गए हैं।


--------
रोडवेज ने बदली व्यवस्था, लेकिन निजी बस चालक अभी कर रहे मनमानी
- शनिवार को रोडवेज प्रशासन की ओर से पुराना बस स्टैंड के बाहर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया है। लेकिन निजी बस चालक जिनको रूट पर चलने के परमिट मिले हुए हैं। वो बस चालक 20 मिनट तक पुराना बस स्टैंड के बाहर सवारियों को बैठाते रहते हैं। जिस कारण अभी भी जाम की दिक्कत बनी रहेगी।
----------
जाम ना लगे इसको लेकर व्यवस्था में बदलाव किया है। उम्मीद है अब रोड पर जाम नहीं लगेगा।
- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed