फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   tire of the car was miscreants, accused ran away with the bike from Tohana, crime, court, fatehabad

मूनक कोर्ट से डकैती के आरोपी को भगाकर ले जा रहे बदमाशों की गाड़ी का टायर फटा, टोहाना से बाइक लेकर भागे

Fri, 13 Dec 2019 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
tire of the car was miscreants, accused  ran away with the bike from Tohana, crime, court, fatehabad
बदमाशों की कार की जांच करने के लिए मौके पर पहुंची टोहाना पुलिस। - फोटो : Fatehabad
टोहाना। पंजाब के मूनक कोर्ट से फरार डकैती के आरोपी को भगाकर आ रहे दो युवकों द्वारा हिसार रोड पर एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल छीनकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की सूचना थाना शहर पुलिस को दे दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार पंजाब के संगरूर जिले में वर्ष 2016 में हुई डकैती के मामले में आरोपी लदाल गांव निवासी भगवान सिंह को पुलिस ने काबू किया था। पुलिस की टीम आरोपी को मूनक कोर्ट में पेश करने के लिए आई थी। दोपहर के समय लगभग दो बजे जब पुलिस आरोपी को पेश करने आई तो आरोपी के दो अन्य साथी वहां पंजाब नंबर की ब्रेजा गाड़ी के साथ पहले से मौजूद थे। आरोपी मौका देखते हुए पुलिसकर्मी को गोली मारने के बाद भगवान सिंह को गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। आरोपियों के भागने की सूचना चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस टीम को दी गई। पुलिस की टीम एसआई साधुराम के नेतृत्व में आरोपियों का पीछा कर रही थी तो अचानक हिसार रोड पर बिजलीघर के समक्ष आरोपियों की गाड़ी का टायर फट गया। इसके बाद वे पैदल गांवों की ओर जाने लगे तो वहां एक बाइक सवार शौच कर रहा था, जिसकी चाबी मोटरसाइकिल में होने के चलते आरोपी मोटरसाइकिल लेकर रत्ताखेड़ा गांव की ओर फरार हो गए। मोटरसाइकिल चालक की पहचान गांव रत्ताखेड़ा निवासी बलविंद्र के रूप में हुई है। पुलिस की अलग-अलग टीमें बलविंद्र को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

यह कहना है थाना शहर प्रभारी का
इस बारे में थाना शहर प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब की मूनक कोर्ट से एक आरोपी को उसके साथी भगाकर लेकर आए थे जिनकी गाड़ी हिसार रोड पर खराब होने के बाद वे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल ले गए। पुलिस की टीम आरोपियों के पीछे लगी हुई है। वे रत्ताखेड़ा की ओर फरार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed