फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Time for procurement of wheat and mustard is near, no agency has come for lifting and stock

Fatehabad News: गेहूं व सरसों की खरीद का समय नजदीक, उठान व स्टॉक के लिए नहीं आई कोई एजेंसी

Tue, 12 Mar 2024 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 12 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Time for procurement of wheat and mustard is near, no agency has come for lifting and stock
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। अनाज मंडियों में खरीद सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक फसलों के उठान, स्टॉक व लेबर के टेंडर नहीं हो पाए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विभाग ने पहले जो टेंडर लगाए थे, उनमें अधिकांश टेंडरों पर ठेकेदारों ने रुचि नहीं दिखाई है।

सरसों की फसल की खरीद के लिए फतेहाबाद, भूना व भट्टूकलां की अनाजमंडी को अधिकृत किया गया है। वहीं गेहूं की फसल की खरीद के लिए जिले की सभी मंडियों सहित 51 खरीद केंद्र नियुक्त किए गए हैं। फतेहाबाद में इस बार 4 लाख 50 हजार एकड़ में गेहूं तथा 29 हजार एकड़ में सरसों की बिजाई हुई है। सरसों की पछेती फसल की कटाई भी शुरू हो गई है और एक या दो दिन में यह फसल मंडियों में भी आने लगेगी। सरसों की सरकारी खरीद 20 मार्च से शुरू हो जाएगी, वहीं अप्रैल के मध्यम में गेहूं की सरकारी खरीद शुरू होगी।
विज्ञापन


फसल खरीद को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तो शुरू हो गई हैं, लेकिन अभी तक लेबर व ट्रांसपोर्टेशन का टेंडर नहीं हो पाया है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने पिछले माह इसके टेंडर लगाए थे, लेकिन अधिकांश ठेकेदारों ने इस बार टेंडरों पर ध्यान नहीं दिया है। इस कारण विभाग को ट्रांसपोर्टेशन व स्टॉक के 38 व लेबर के 47 टेंडरों को दोबारा लगाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- इस बार ट्रांसपोर्टेशन व लेबर के टेंडर लगाए गए थे, कई निविदाएं नहीं आई हैं। दोबारा निविदाएं ऑनलाइन डाली गई हैं और जल्द ही सभी टेंडर पूरे हो जाएंगे। - विनीत जैन, डीएफएससी फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed