फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Till now not even a single fact has come out against Dushyant: Digvijay

अभी तक दुष्यंत के खिलाफ एक तथ्य भी नहीं निकला : दिग्विजय

Sat, 05 Aug 2023 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 05 Aug 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Till now not even a single fact has come out against Dushyant: Digvijay
फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत करते जजपा के प्रधान महासचिव दि​ग्विजय चौटाला। 
फतेहाबाद। जजपा के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि विधानसभा में अभय चौटाला ने कहा था कि वे पदयात्रा में हर हफ्ते दुष्यंत चौटाला की पोल खोलेंगे। हिसार में जमीन खरीद की रजिस्ट्रियां निकालेंगे। शराब घोटाले व 10 प्रतिशत कमीशन के तथ्य देंगे, लेकिन अब उनकी यात्रा को 150 दिन हो गए हैं। इतने हफ्ते बीत गए, एक भी तथ्य कहीं नहीं दिया गया। बेतुकी बातें करने के बजाय सकारात्मक राजनीति करनी चाहिए।
विज्ञापन

दिग्विजय चौटाला शनिवार को फतेहाबाद में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने अर्जुन चौटाला द्वारा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर दस प्रतिशत कमीशन लेने के आरोप के सवाल के जवाब में अपने चचेरे भाई को सकारात्मक राजनीति करने की नसीहत दी। जजपा नेता डॉ. वीरेंद्र सिवाच के पार्टी छोड़ने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि पार्टी मां के समान होती है, इसलिए जो पार्टी को दगा देकर मझधार में छोड़ जाए, वह कभी कामयाब नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि किसी जमाने में इनेलो में ओमप्रकाश चौटाला के बाद प्रो. संपत सिंह का दूसरे नंबर होता था। मगर, आज वे कहां है, किस दल में हैं, उन्हें याद तक नहीं है। अब उन्हें चौथी पंक्ति में भी बैठने को जगह नहीं मिलती। राजनीति में अनुशासन होना जरूरी है।
विज्ञापन

फतेहाबाद में जजपा की चाबी से खुलेगा जीत का ताला
दिग्विजय चौटाला ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में जजपा का जो भी उम्मीदवार होगा, वह हर तरीके से अव्वल होगा। पिछले चुनाव में पार्टी कुछ मतों के अंतर से फतेहाबाद में हार गई थी। मगर, यह उम्मीदवार की नहीं पार्टी की हार थी। आगामी चुनाव में यहां जजपा की चाबी से जीत का ताला खुलेगा। इस मौके पर जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, जिलाध्यक्ष रविंद्र बेनीवाल, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश बंसल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed