फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three youths arrested with 140 injections of drugs, sent to jail

Fatehabad News: नशे के 140 इंजेक्शनों के साथ तीन कबड्डी खिलाड़ी गिरफ्तार, जेल भेजे

Sun, 08 Jun 2025 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Jun 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Three youths arrested with 140 injections of drugs, sent to jail
रतिया पुलिस गिरफ्त में नशीले इंजेक्शनों के आरोपी ,स्त्रोत पुलिस पीआरओ
रतिया। नागपुर पुलिस चौकी टीम ने वाहनों की चेकिंग के दौरान स्विफ्ट कार सवार तीन युवकों को 140 नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में दो पंजाब के मानसा जिले के रहने वाले हैं जबकि एक हरियाणा के सिरसा जिले का निवासी है।
विज्ञापन

तीनों आरोपियों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने उनको जेल भेज दिया गया। डीएसपी नरसिंह ने बताया कि पुलिस चौकी नागपुर के प्रभारी उप निरीक्षक गुरपाल सिंह अपनी टीम एचसी रोशनलाल, सिपाही शंकर दयाल, एसपीओ गुरलाल और ड्राइवर एसपीओ गुरप्यार सिंह के साथ रतिया रोड पर वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (सिरसा नंबर) रतिया की ओर से आती दिखाई दी। कार को रुकवाया गया। कार में सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखी निवासी गांव फग्गू, जिला सिरसा (चालक), गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक व यादविंद्र सिंह, निवासी मीरपुरकलां, जिला मानसा सवार थे और सिरसा की ओर जा रहे थे। डीएसपी नरसिंह ने बताया कि इस दौरान उन्होंने कार की तलाशी ली तो कंडक्टर सीट के नीचे से 28 पत्ते बरामद हुए। इन पत्तों में से प्रत्येक में 5-5 नशे के इंजेक्शन सहित कुल 140 इंजेक्शन बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
कबड्डी खिलाड़ी से नशे की गिरफ्त में आए युवक
सदर पुलिस की गिरफ्त में आए उक्त तीनों युवक कबड्डी के पेशेवर खिलाड़ी बताए गए हैं। खेल के दौरान ही तीनों को नशे की लत लगी। जिसके बाद पिछले 2 साल से तीनों कबड्डी छोड़कर नशे की गिरफ्त में आ गए और नशा करने के साथ-साथ सप्लाई करते हुए तस्कर बन बैठे। हालांकि पुलिस मामले में किसी प्रकार की जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed