फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three students of MM College expelled for nuisance, case registered

उपद्रव करने पर एमएम कॉलेज के तीन छात्र निष्कासित, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Three students of MM College expelled for nuisance, case registered
फतेहाबाद। शहर के मनोहर मेमोरियल कॉलेज में शुक्रवार को छात्र संघ के चुनाव के नाम पर हुई गुंडागर्दी के बाद कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने प्राचार्य गुरचरण दास की शिकायत पर उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में तीन छात्र नामजद किए गए हैं, जिनमें गांव लालवास निवासी मोनिल बिश्नोई व दूसरे गुट के गांव खैरातीखेड़ा निवासी दिव्य व बीघड़ निवासी मनीष वर्मा शामिल हैं। इसके अलावा उपद्रव करने वाले अन्य लोग अज्ञात थे, जिनकी पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। कॉलेज प्रबंधन ने जिन तीन छात्रों को आरोपी बताया है, उन्हें कॉलेज से निष्कासित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कॉलेज के प्राचार्य गुरचरण दास ने बताया है कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव के नाम पर गुंडागर्दी हुई। इसमें कॉलेज के कुछ छात्र शामिल थे। इसके अलावा बाहरी असामाजिक तत्व भी कॉलेज प्रांगण में बिना अनुमति के घुस आए। उनके हाथ में डंडे व तेजधार हथियार थे। उक्त युवकों ने कॉलेज में घुसकर हथियार लहराए और दहशत फैलाई।
विज्ञापन

कॉलेज स्टॉफ ने जांच करवाई
प्राचार्य ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को हुए उपद्रव के मामले में पहले स्टाफ ने प्रारंभिक जांच की। जांच कमेटी में प्रोफेसर महेश मेहता, डॉ. मीनाक्षी कोहली, डॉ. रामगोपाल, कैप्टन देवेंद्र गेरा को शामिल किया गया। इस कमेटी की जांच में सामने आया है कि कॉलेज में पढ़ने वाले लालवास निवासी मोनिल बिश्नोई व दूसरे गुट के खैरातीखेड़ा निवासी दिव्य व बीघड़ निवासी मनीष वर्मा ने इस घटना को अंजाम दिया है। उक्त छात्रों ने बाहर से अपने समर्थन में गुंडा तत्वों को बुलाया हुआ था। जबकि कॉलेज प्रशासन को इसकी कोई अग्रिम सूचना नहीं थी कि चुनाव करवाए जा रहे हैं। उक्त युवकों ने कॉलेज में अनुमति के घुसकर डंडो व तेजधार हथियारों से भीड़ एकत्र करके दहशत फैलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रशासन के पास वीडियो क्लिप
प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज प्रशासन के पास उक्त घटनाक्रम की एक वीडियो क्लिप भी है, जिसमें उपद्रवी हथियारों से लैस होकर दहशत फैलाते दिख रहे हैं। उस क्लिप के जरिये पुलिस भी उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

कोट
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आइपीसी की धारा 147, 148, 149 व 452 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इनमें कॉलेज के ही तीन छात्र शामिल हैं। बाकी अज्ञात हैं, जिनकी पहचान की जा रही है।
-सुरेंद्रा, शहर थाना प्रभारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed