फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three students injured after dilapidated bus stand wall collapses

Fatehabad News: बस स्टैंड की जर्जर दीवार गिरने से तीन विद्यार्थी घायल

Sun, 04 Aug 2024 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Aug 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Three students injured after dilapidated bus stand wall collapses
 बस स्टैंड की जर्जर दीवार का मलबा। 
टोहाना। शहर के डांगरा रोड स्थित बस स्टैंड की जर्जर दीवार गिरने से एक दिव्यांग छात्रा समेत तीन छात्र घायल हो गए। छात्रा को नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अन्य दो छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घायल छात्रा की पहचान गांव डांगरा निवासी 20 वर्षीय सुदेश के तौर पर हुई है जो दिव्यांग है। वहीं, रोडवेज विभाग के स्टेशन सुपरवाइजर की मानें तो एक महीना पहले दीवार की जर्जर हालत से उच्च अधिकारियों को अवगत करा चुके थे।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी हरीश गर्ग ने बताया कि इस दीवार की जर्जर हालत को लेकर महेश जोधा, फुलवंती देवी व अन्य लोग करीब एक महीना पहले रोडवेज विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके थे। उस पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसके चलते यह हादसा हुआ है। इस मामले में लापरवाह लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। कहा कि आईजी कॉलेज में पढ़ाई के लिए जाने वाले विद्यार्थी इसी रास्ते जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को करवा चुके थे अवगत...
स्टेशन सुपरवाइजर विनोद कुमार ने बताया कि दीवार पुरानी होने के चलते गिरी है। इससे कॉलेज जाने वाली एक छात्रा घायल हुई है। उसको अस्पताल ले जाया गया। दीवार की जर्जर हालत के बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed