फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three shopkeepers were fined Rs 15,000

Fatehabad News: तीन दुकानदारों पर 15 हजार रुपये जुर्माना

Fri, 05 Sep 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 05 Sep 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three shopkeepers were fined Rs 15,000
फतेहाबाद शहर में स्वच्छता को लेकर जागरूक करते हुए डीएमसीस्त्रोत नगर परिषद - फोटो : संवाद
फतेहाबाद। स्वच्छता के लिए शुक्रवार सुबह जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) संजय बिश्नोई ने शहर का निरीक्षण किया। इस दौरान माजरा रोड पर एक किराना दुकानदार को सड़क किनारे कूड़े में आग लगाते मिला। इसके अलावा एक दुकान पर डस्टबिन नहीं मिले तो दूसरे ने दुकान के आगे भवन निर्माण सामग्री डाल रखी।
विज्ञापन

नगर परिषद ने तीनों दुकानदारों पर 5-5 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए गृहकर नोटिस भी थमा दिए हैं। नगर आयुक्त ने नगर परिषद सचिव गोविंद, सिटी टीम लीडर कुमार सौरभ, एसआई महेश व राहुल के साथ डीएमसी रोड, पुराना बस स्टैंड और माजरा रोड क्षेत्र का दौरा किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मदन किरयाणा स्टोर के संचालक को खुले में कचरा जलाते देखा गया। रमेश दूध डेयरी पर डस्टबिन न मिलने पर जुर्माना लगाया गया, जबकि श्रीश्याम बुटिक साड़ी हाउस के सामने भवन निर्माण सामग्री डाली हुई पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बच्चों से पूछे सवाल

निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने स्कूल बस का इंतजार कर रहे बच्चों से संवाद भी किया। उन्होंने पूछा कि स्कूल में गीले व सूखे कचरे को अलग करने की जानकारी दी जाती है या नहीं। बच्चों ने बताया कि उन्हें यह सिखाया जाता है कि गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालना चाहिए।


-

स्कूल बस में मिली अनियमिता, काटा चालान

निरीक्षण के दौरान एक स्कूल बस को भी जांच के लिए रुकवाया गया। बस में सहायक न होने पर टीम को मौके पर बुलाकर बस का चालान काटा गया। डीएमसी के पास आरटीए सचिव का भी अतिरिक्त कार्यभार है, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed