फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three people including the chairman of Ratia block committee have been accused of rape

Fatehabad News: रतिया के ब्लॉक समिति के चेयरमैन सहित तीन के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप

Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three people including the chairman of Ratia block committee have been accused of rape
फतेहाबाद। सिरसा जिले के एक क्षेत्र निवासी महिला ने रतिया के ब्लॉक समिति चेयरमैन केवल मेहता, गांव महमड़ा निवासी मंगा और कुलवंत के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई है। शुक्रवार को सिरसा में जीरो एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद मामले को सदर फतेहाबाद थाने में भेज दिया गया। सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिरसा पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का आरोप है कि 21 अक्तूबर 2024 को उसे गांव महमड़ा से अगवा कर लिया गया। इसके बाद आरोपी गाड़ी से उसे नकटा ले गए। एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और दूसरे ने वीडियो बनाई। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

इस मामले में जांच अधिकारी सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि रतिया के ब्लॉक समिति चेयरमैन केवल मेहता सहित गांव महमड़ा निवासी कुलवंत और मंगा पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। मामले की फिलहाल जांच की जा रही है। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। जांच में किसी को दोषी पाए जाने पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवादों से रहा है केवल मेहता का पुराना नाता
रतिया के ब्लाक समिति चेयरमैन केवल मेहता विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद ही वह किसी न किसी विवादों में घिरते जा रहे हैं। प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने के बाद पार्टी के पूर्व ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ने केवल मेहता के खिलाफ ब्लॉक समिति के चुनाव लड़ने के दौरान शैक्षणिक दस्तावेज पर आपत्ति जतातेे हुए पुलिस को शिकायत दी थी। हालांकि जांच के दौरान दस्तावेज सही पाए गए। इसके बाद, केवल मेहता के खिलाफ पंचायत समिति के 16 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया। इसी दौरान केवल मेहता पर एक जनवरी 2025 को पंचायत समिति के सदस्य के अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पंचायत समिति सदस्य ने अपहरण की बात को निराधार बताया गया था। केवल मेहता के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पारित ना हो सका। केवल मेहता ने अविश्वास प्रस्ताव के खारिज होने के बाद अभी अपनी कुर्सी संभाली ही थी कि एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं।

राजनीतिक कारणों के चलते रची जा रहीं साजिशें
पंचायत समिति चेयरमैन केवल मेहता ने बताया कि उनके खिलाफ पिछले कई समय से राजनीतिक कारणों के चलते साजिशें रची जा रही हैं। इससे पहले भी उनके खिलाफ मामले दर्ज करवाए गए थे। उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने की कोशिश की गई थी। हर बार वह सही साबित हुए और विरोधियों की चाल ना कामयाब हुई। अब फिर विरोधी पक्ष के लोगों ने एक नई साजिश उन्हें फंसाने के लिए रची है। पूरा विश्वास है कि जांच में निर्दोष साबित होंगे। क्योंकि वह आज तक इस तरह की किसी महिला से नहीं मिले हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed