फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three people attacked for making video of breaking house lock with hammer

Fatehabad News: मकान का ताला हथौड़े से तोड़ते का वीडियो बनाने पर तीन लोगों पर किया हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three people attacked for making video of breaking house lock with hammer
फतेहाबाद। शहर के बीघड़ रोड पर सूर्या इंक्लेव में मकान का ताला तोड़ रहे लोगों का वीडियो बनाने पर रंजिश के चलते लकड़ी व्यापारी समेत तीन लोगों पर हथौड़े से हमला कर दिया। हमले में सूर्या इंक्लेव बीघड़ रोड निवासी राजन, बीघड़ रोड निवासी ललित मोहन, माजरा रोड निवासी राकेश रैना घायल हुए हैं। घायलों को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां से अग्रोहा मेडिकल रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस ने बीघड़ रोड निवासी राजन की शिकायत पर आरोपी निशा, रामनिवास, रूली चंद्र, बनवारी लाल, कार्तिक, राधेश्याम, सूरजभान, पवन और ललित बिट्टू के खिलाफ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में बीघड़ रोड निवासी राजन ने बताया कि वह लकड़ी का व्यापारी है। 16 दिसंबर की रात को दुकान से विश्वकर्मा मंदिर जा रहा था। रास्ते में सूर्या इंक्लेव में गली नंबर एक में भीड़ लगी हुई थी। जब वह मंदिर से वापस घर जा रहा था तो भी भीड़ लगी थी। यह देखकर उसने बीघड़ रोड निवासी ललित मोहन, माजरा रोड निवासी राकेश रैना को फोन करके बुला लिया। उन्होंने देखा कि रात को आरोपी निशा व गांव मानावाली निवासी रामनिवास मिलकर निशा की सास प्रवीन कुमारी के मकान का ताला हथौड़े से तोड़ रहे थे। इस दौरान रूलीचंद्र, बनवारी लाल, कार्तिक, राधेश्याम, सूरजभान, पवन और ललित बिट्टू व दो-तीन अन्य ताला तोड़ने के लिए उकसा रहे थे। जब वह इस घटना की वीडियो बनाने लगा तो आरोपियों ने उस पर तथा ललित मोहन व राकेश रैना पर भागकर हमला कर दिया। आरोपियों ने हथौड़े व लोहे की चैन से हमला किया। आसपास के लोगों ने आरोपियों से छुड़वाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed