{"_id":"60e09bf68ebc3e72d925b717","slug":"three-new-infected-were-found-7-became-healthy-fatehabad-news-rtk6159440185","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन नए संक्रमित मिले, 7 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन नए संक्रमित मिले, 7 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत भरी खबर है। सरकारी अस्पतालों के कोविड वार्ड में कोई मरीज दाखिल नहीं है, सभी बेड खाली हो गए हैं। निजी अस्पतालों में 21 मरीज दाखिल हैं। जिले में अभी कोरोना के 61 एक्टिव केस रह गए हैं। शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमित तीन नए केस मिले हैं जबकि 7 स्वस्थ हुए है।
जिले में शनिवार को संक्रमण दर 0.33 फीसदी रही और रिकवरी रेट 97.03 फीसदी तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव बड़ोपल में दो तथा भूना में एक नया संक्रमित केस मिला है। जिले में अभी तक 17763 केस मिल चुके हैं। इसमें से 17231 स्वस्थ हो गए हैं। 471 कोरोना संक्रमित जिले में जान गवां चुके हैं।
2 लाख 34 हजार सैंपल लिए गए
जिले में अभी तक 2 लाख 34 हजार 349 कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 17763 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। शनिवार को जिले में आरटीपीसीआर के 583 और एंटीजन के 421 सैंपल लिए गए हैं।