फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three members of the gang arrested for stealing from the councilor's showroom

Fatehabad News: पार्षद के शोरूम में चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2023 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three members of the gang arrested for stealing from the councilor's showroom
रतिया चोरी के आरोपियों को कोर्ट में पेश करने ले जाते हुए पुलिस कर्मचारी
रतिया। पार्षद धीरज जिंदल के फतेहाबाद रोड स्थित शोरूम से पिछले सप्ताह लाखों रुपये का सामान चोरी करने के मामले में रतिया पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा उक्त चोरों से मोबाइल, एलईडी व अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से एक चोर को रिमांड पर सौंपा गया है। वहीं, दो चोरों को हिसार जेल में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सात मार्च को रतिया के वार्ड नंबर 9 के पार्षद धीरज जिंदल के फतेहाबाद रोड स्थित शोरूम से चोरों द्वारा लाखों रुपये के मोबाइल, एलईडी व अन्य सामान चोरी किया गया था। इसमें पुलिस द्वारा पार्षद की शिकायत पर चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रतिया पुलिस को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद रोड पर कुछ संदिग्ध लोग चोरी का सामान बेचने का प्रयास कर रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम तुरंत फतेहाबाद रोड पर पहुंची और वहां से प्रेम नगर कॉलोनी निवासी जिंदू, रतिया के वार्ड नंबर 12 निवासी रोहित व गांव चिम्मो निवासी बंटू को हिरासत में ले लिया और उनके कब्जे से चोरी किए गए 6 मोबाइल, 3 एलईडी, एक ग्राइंडर व दो प्रेस बरामद की।
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि पुलिस द्वारा जब तीनों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि यह सामान उन्होंने फतेहाबाद रोड शोरूम से चोरी किया था। जिंदू को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed