फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three lakhs spent on purchasing diesel and two new fogging machines, yet dengue cases are increasing in the city.

Fatehabad News: फॉगिंग के डीजल और दो नई मशीनें खरीदने पर तीन लाख खर्च, फिर भी शहर में बढ़ रहे डेंगू केस

Mon, 11 Nov 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 11 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Three lakhs spent on purchasing diesel and two new fogging machines, yet dengue cases are increasing in the city.
फतेहाबाद शहर में फॉगिंग करते नगर परिषद के कर्मचारी।
फतेहाबाद। जिले में डेंगू के केस लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं वायरल बुखार के मरीजों की ओपीडी भी दोगुनी हो गई है। जिले में अब तक डेंगू के 72 केस मिल चुके हैं। इसमें 33 फीसदी केस अकेले फतेहाबाद शहर के हैं। यानि शहर में ही डेंगू के 24 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

इस पर विडंबना यह है कि नगर परिषद सिर्फ उन्हीं क्षेत्रों में फॉगिंग करवाता है जहां डेंगू केस मिलता है। डेंगू के बढ़ते केसों के बाद भी नगर परिषद प्रशासन गंभीर नहीं है। अधिकारी बिना शेड्यूल के ही शहर में फॉगिंग करवा रहे हैं। स्थिति यह है कि किसी वार्ड में दो से तीन बार तो कहीं एक बार ही फॉगिंग हुई है।
विज्ञापन

सबसे हैरानीजनक बात यह है कि नगर परिषद करीब डेढ़ लाख रुपये फॉगिंग के डीजल पर खर्च कर चुका है। यही नहीं नगर परिषद ने हाल ही में फॉगिंग के लिए दो नई मशीनें भी खरीदी हैं। इन मशीनों को खरीदने में भी करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हुए हैं। चार मशीनें होने के बावजूद स्थिति जस की तस ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों का भी कहना है कि नगर परिषद प्रशासन को बार-बार कहने के बाद भी फॉगिंग नहीं हो रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फॉगिंग करवाने की जिम्मेदारी शहर में नगर निकाय तो गांवों में पंचायतों की है।

- डेंगू का मिला एक नया केस
सोमवार को डेंगू का एक नया केस मिला है। अब जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 72 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव कुम्हारिया निवासी किशोर डेंगू पॉजिटिव मिला है। जिले में फतेहाबाद शहर में 24, टोहाना में 9, रतिया में 2, भूना में 8, जाखल में 6, भट्टूकलां 8, बड़ोपल में 8 और भूथनकलां क्षेत्र में 7 केस मिले हैं।
- सर्वे में कूलरों और फ्रिज की ट्रे में मिल रहा लारवा
स्वास्थ्य विभाग का डेंगू पर नियंत्रण करने को लेकर सर्वे जारी है। सर्वे के दौरान टीम को कूलरों के टैंक और फ्रिज ट्रे में लारवा मिल रहा है। शहर की एमसी कॉलोनी में सर्वे के दौरान टीम को कूलर में लारवा मिला। इसके चलते संबंधित मकान मालिक को नोटिस जारी किया गया है। जिले में अब तक 2,880 जगहों पर लारवा मिल चुका है। इसके चलते 2,795 मकान मालिकों को लारवा मिलने पर नोटिस जारी किया गया है।
-पहले एक बार कहने के बाद वार्ड में फॉगिंग हुई है। मच्छरों का प्रकोप ज्यादा है। नगर परिषद प्रशासन को खुद ही शेड्यूल बनाकर वार्ड अनुसार नियमित रूप से फॉगिंग करवानी चाहिए।
- संजय रूखाया, पार्षद, वार्ड 17
- वार्ड में फॉगिंग के लिए मशीन आई लेकिन खराब होने के कारण बीच में बंद हो गई थी। इसके बाद फॉगिंग ही नहीं हुई। अधिकारियों को इस संबंध में कहा जाएगा कि शेड्यूल बनाकर फॉगिंग करवाई जाए। हाउस की होने वाली बैठक में भी इस संबंध में मुद्दा उठाया जाएगा। नगर परिषद के पास मशीनों की कोई कमी नहीं है।

- मोहन लाल नारंग, पार्षद, वार्ड 12
- नगर परिषद के पास फॉगिंग मशीनों की कोई कमी नहीं है। दो नई मशीनें भी आ चुकी हैं। कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे कि शेड्यूल बनाकर फॉगिंग शहर के सभी 27 वार्डों में करवाई जाए और पार्षदों को भी इसकी जानकारी होनी चाहिए।
- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed