फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three hours of tension...wherever the crowd passed, they kept vandalizing, police kept running behind them.

Fatehabad News: तीन घंटे तनाव...जिधर से भी गुजरी भीड़, तोड़फोड़ करती गई, पीछे-पीछे दौड़ती रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three hours of tension...wherever the crowd passed, they kept vandalizing, police kept running behind them.
फतेहाबाद। मातूराम कॉलोनी रोड पर शनिवार को अंधाधुंघ फायरिंग में घायल क्रेटा कार सवार बलराज उर्फ गोली की मौत की खबर मिलते ही रविवार को उसके करीबी व स्वजन सड़कों पर उतर आए। स्वजनों ने शव के साथ प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया। 20 से 25 साल के 40 से अधिक युवकों की भीड़ लालबत्ती चौक से बीघड़ चौक तक तीन घंटे तक हंगामा करती रही। वे हाथ में डंडे लिए शहर में घुमते रहे। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों को जबरन रोका गया। नहीं रुकने पर तोड़फोड़ भी किया गया। भीड़ जिधर से गुजरी तोड़फोड़ करती रही। इस दौरान पुलिसकर्मी भीड़ के पीछे-पीछे भागते दिखे तो शहरवासी दहशत के साये में रहे। भीड़ ने घरों में घुसकर भी तोड़फोड़ की। वारदात स्थल और गली में खड़े वाहनों को भी नहीं छोड़ा।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मृतक बलराज की पत्नी पूजा ने बताया कि उसकी शादी एक साल पहले बलराज उर्फ गोली के साथ हुई थी। शनिवार को अपने पति बलराज के साथ स्वामी नगर में अपने प्लॉट को देखकर काठमंडी घर जा रहे थे। जब अपेक्स स्कूल से थोड़ा आगे पहुंचे तो बाइक सवारों द्वारा फायरिंग की गई। इसके बाद पति ने गाड़ी रोक ली और नीचे उतर गए। आरोप है कि सिरसा के बनसुधार निवासी संजय व खेमाखाती रोड निवासी विकास उर्फ गोलू आए और पिस्तौल से पति के ऊपर फायरिंग की। गोली पेट में जा लगी। इसके बाद वह नीचे उतरी और पति को कंफेक्शनरी की दुकान में ले गई और शटर नीचे गिराकर जान बचाई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में फतेहाबाद के निजी अस्पताल ले गए और फिर हिसार के निजी अस्पताल लेकर गए। यहां पर उपचार के दौरान बलराज की मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक पर दर्ज थे 40 मामले
काठमंडी निवासी बलराज उर्फ गोली पर करीब 40 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या प्रयास, झगड़े व मारपीट जैसे मामले शामिल हैं। ज्यादातर मामले नशा तस्करी से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। कई मामलों में वह बरी हो चुका था। अभी भी 27 मामले चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले बलराज उर्फ गोली जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एमसी कॉलोनी में घुसने का किया प्रयास तो पुलिस ने रोका
जाम के दौरान युवकों ने हाथ में डंडे लेकर एमसी कॉलोनी में घुसने का प्रयास किया। युवकों की भीड़ को एमसी कॉलोनी की तरफ बढ़ते देख भारी पुलिस टीम पीछे दौड़ी और उन्हें रोक लिया। युवकों का यहां पर युवक उपद्रव फैला सकते थे।


कबीर बस्ती की तरफ बढ़ते तो बढ़ सकता था तनाव
खुफिया विभाग की टीम को पहले से इनपुट था कि बलराज उर्फ गोली की मौत के बाद विवाद हो सकता है। इसके चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट पर था। बताया जा रहा है कि युवक कबीर बस्ती की तरफ जाने की प्लानिंग में थे। अगर युवक इस तरफ जाते तो विवाद हो सकता था। कबीर बस्ती में पहले दो पक्षों में तनाव रहा है। हालांकि अब काफी समय से शांति है।
कोट

इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
- जयपाल सिंह, डीएसपी मुख्यालय, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed