{"_id":"684f0995904b49172103a54f","slug":"three-gram-panchayats-wrote-a-letter-to-the-administration-to-open-the-road-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-135513-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सड़क खुलवाने के लिए प्रशासन को तीन ग्राम पंचायतों ने लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सड़क खुलवाने के लिए प्रशासन को तीन ग्राम पंचायतों ने लिखा पत्र
Sun, 15 Jun 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
गांव भिरड़ाना में सड़क को बंद करने को लेकर की गई पंचायत में मौजूद ग्रामीण।
फतेहाबाद। गांव भिरड़ाना की गोशाला से होकर भूथन कलां व भूथन खुर्द की ओर जाने वाली सड़क पिछले तीन दिनों से बंद है। दो बार सदर एसएचओ कुलदीप सिंह ने सड़क को खुलवाया है। मगर उनके जाने के तुरंत बाद फिर से इसे बंद कर दिया गया।
भिरड़ाना, भूथन कलां और भूथन खुर्द ग्राम पंचायत ने प्रशासन से लोगों की समस्या को देखते हुए सड़क से ग्रिल हटवाने की मांग की है। गांव भिरड़ाना से सरपंच परमजीत कौर, भूथन खुर्द से सरपंच सुमन लांबा और भूथन कलां से सरपंच राजकुमार बेनीवाल, गोशाला समिति भिरड़ाना, बाबा ब्रह्मचारी वेलफेयर सोसायटी ने लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता को इस बारे में पत्र लिखा है। लोगों ने कहा कि लगभग 31 साल पुरानी इस सड़क को अचानक से बंद किए जाने से उनकी परेशानी बढ़ गई है।
-- -
यह है पूरा मामला
भिरड़ाना से पंचायत समिति सदस्य रह चुके जीतराम राईका ने बताया की गांव के बाजार से गोशाला और फसल खरीद केंद्र की ओर जाने वाली इस सड़क को 1994 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भजनलाल ने मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से बनवाया था। जिसके बाद कई बार इसकी मरम्मत भी हो चुकी हैं। अभी यह सड़क लोकनिर्माण विभाग को हैंडओवर हो चुकी है। कुछ समय पहले लोकनिर्माण विभाग इंटरलॉक टाइल्स से इस सड़क को बनावा रहा था। तब भी उक्त शख्स ने निर्माण एजेंसी को टाइल्स नहीं लगाने दी। अब अचानक से इस सड़क की जगह को अपनी जगह बताकर रोक दिया गया। जिसके बाद गांव के सरपंच और कई लोगों ने उक्त व्यक्ति से थोड़ा समय देने और रास्ता खोलने का आग्रह किया था। मगर वह नहीं माना। अब सड़क बंद होने से सभी को परेशानी है।
विज्ञापन
-- -
किसी की निजी जगह पर सड़क या सरकारी भवन बन जाता है तो उससे कब्जा छुड़वाने के लिए उसकी निशानदेही करवाकर कोर्ट में केस किया जाता है। कोर्ट के आदेश पर दोबारा पैमाइश करके असल मालिक को जगह का कब्जा दिला दिया जाता है। अगर अचानक कोई व्यक्ति आवागमन रोक कर सार्वजनिक मार्ग पर कब्जा करता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
-एडवोकेट पीके जांगड़ा, जिला न्यायालय, फतेहाबाद।
-- --
एसएचओ को इस बारे में बोल दिया गया है। जिस विभाग के अधीनस्थ यह जगह है उन्हीं से ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके बाधित सड़क को खुलवा दिया जाए। आमजन को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।
-सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।