फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three friends raped and then murdered a woman, one accused arrested

Fatehabad News: तीन दोस्तों ने दुष्कर्म के बाद मिलकर कर दी थी महिला की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Mar 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 03 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three friends raped and then murdered a woman, one accused arrested
फतेहाबाद। रतिया चुंगी पर हत्या करके महिला के फेंके गए शव मामले में पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार निवासी शक्ति नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके एक दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी कृष्ण व उसके दो अन्य साथियों ने पहले तो महिला के साथ दुष्कर्म किया और इसके बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया था।
विज्ञापन

इस मामले में रतिया रोड निवासी ग्रोवर और भाटिया कॉलोनी निवासी महेंद्र उर्फ निक्का का नाम भी सामने आ चुकी है लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं हुए है। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को अपने साथ ले गए थे और फिर मिलकर दुष्कर्म किया और किसी को बता न दें, इसलिए गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस के अनुसार मृतक महिला के खिलाफ भी नशा तस्करी के केस दर्ज थे।
विज्ञापन

-
रतिया रोड पर मिला था शव
शहर के रतिया रोड पर 22 जनवरी को महिला का शव मिला था। थाना शहर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा ने बताया कि मृतका की माता के बयान पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी बेटी 21 जनवरी को फतेहाबाद जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वह लौटी नहीं। 22 जनवरी की रात को हिसार–सिरसा रोड बाईपास स्थित रतिया पुल के समीप उसकी बेटी अचेत अवस्था में मिली, उसके गले पर चोट के निशान पाए गए। उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया था। इसी मामले में आरोपी कृष्ण को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed