फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three feet high manholes in the unpaved streets of Chandan Nagar, vehicular traffic stopped, increased risk of accidents

Fatehabad News: चंदन नगर की कच्ची गलियों में तीन फुट ऊंचे मैनहोल, वाहनों का आवागमन बंद, हादसों का खतरा बढ़ा

Sat, 12 Oct 2024 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 12 Oct 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Three feet high manholes in the unpaved streets of Chandan Nagar, vehicular traffic stopped, increased risk of accidents
भूना के वार्ड नंबर 14 ​स्थित चंदन नगर में कच्ची गली के बीचोंबीच बना तीन फुट ऊंचा मेनहोल।
भूना। वार्ड 14 स्थित चंदन नगर में कच्ची गलियों में करीब पांच साल पहले डाली गई सीवर लाइन लोगों की सुविधा की जगह मुसीबत बन गए हैं। सीवर लाइन डालने के साथ गली से 2 से 3 फुट ऊंचे मैनहोल बना दिए गए हैं जिसके कारण सबसे ज्यादा परेशानी वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

चंदन नगर के लोग अपने घरों में कार या अन्य चौपहिया वाहन ले जाने में असमर्थ हैं। गलियों की बदहाली नगरपालिका के विकास के दावों की पोल खोल रही है। लोगों ने पार्षद और चेयरमैन से लेकर अधिकारियों को पिछले लंबे समय से शिकायतें दी हैं, मगर समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। बारिश के दिनों में तो लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

वार्डवासियों के अनुसार नगरपालिका का दर्जा मिलने के बाद गांव के लोग शहरवासी तो बन गए। मगर उन्हें शहर जैसी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। सरकार ने करीब पांच वर्ष पहले कच्ची गलियों के बीचों-बीच सीवर लाइन बिछाई थी। पाइप लाइन डालने के बाद गली में ऊंचे-ऊंचे मैनहोल बना दिए, लेकिन गलियों को पक्का नहीं किया गया। नगरपालिका को टैक्स देने के बावजूद वार्ड 14 के लोग शहरी सुविधाओं से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कच्ची गलियों से पानी निकासी के लिए नालियों का कोई प्रबंध नहीं है। गंदा पानी आबादी के बीचोंबीच मुख्य रास्तों में जमा रहता है। उधर, नगरपालिका सचिव नवीन पांडे ने बताया कि चुनाव आचार संहिता के कारण कई टेंडर नहीं लग पाए थे। जल्द ही चंदननगर की कच्ची गलियों को पक्का करने के लिए टेंडर लगाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
-------------
चंदननगर में कच्ची गलियों की हालत देखने लायक भी नहीं है। गलियों को पक्का नहीं किया गया और न ही सीवर के मेनहोल तक मिट्टी डाली गई। गली के बीचोंबीच तीन फुट ऊंचे मैनहोल बना दिए। कार या कोई अन्य गाड़ी तो गली में आ नहीं सकती। बच्चों के साथ हादसा होने का डर बना रहता है।
-बबली देवी, निवासी, चंदन नगर
------------
वार्ड 14 में मजदूरी करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा है। इसलिए नगरपालिका अधिकारियों व प्रतिनिधियों द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। वार्ड में 7 गलियां बिल्कुल खस्ताहाल हैं। वार्ड के लोग लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। हमें भी शहरी तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए।
-संजू रानी, निवासी, चंदन नगर
----------------
नगरपालिका को अलग-अलग प्रकार के टैक्स देने के बावजूद वार्ड की गलियां कच्ची और बदहाल पड़ी हैं। सपने स्मार्ट सिटी के लिए जा रहे हैं। वास्तविकता में चंदन नगर के लोग नरक जैसा जीवन जीने पर मजबूर हैं। कोई भी सरकार आए उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
-करमजीत कौर, निवासी, चंदन नगर
----------
वार्ड 14 के चंदन नगर में मूलभूत सुविधाओं के लिए कई वर्षों से लोग तरस रहे हैं। वार्ड में कच्ची गलियां सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई हैं। ऊंचाई पर बनाए गए सीवर मैनहोल बच्चों की जान के लिए भी खतरा बने हुए हैं। प्रशासन को कच्ची गलियों का सुधार करवाना चाहिए।
-संतोष कुमारी, निवासी, चंदन नगर
------------
नगरपालिका अधिकारियों की चुने हुए नुमाइंदों के साथ खींचतान के चलते शहर के विकासकार्यों में रोड़ा अटका हुआ है। नगरपालिका को तुरंत भंग करके पंचायत के हाथों में कमान देनी चाहिए। सरपंच व पंच अपनी मर्जी से विकास करवा सकते हैं और फिजूल टैक्स भी नहीं देना पड़ता।

-दिनेश बौद्ध, निवासी, चंदन नगर
----------
चंदन नगर में गलियों के बीचोंबीच सीवर लाइन दबाने के बाद बड़े-बड़े मैनहोल बना दिए। इससे हर वार्डवासी परेशान हैं और गलियों में वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। अधिकारियों व चेयरपर्सन को लंबे समय से कच्ची गलियों को पक्का करने और मैनहोल ठीक करवाने की गुहार लगा चुका हूं, परंतु कहीं सुनवाई नहीं हुई।
-प्रकाश कुमार उर्फ पाशु, पार्षद, वार्ड 14, भूना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed