{"_id":"67af8728b7ade680fd0fae24","slug":"three-day-employment-fair-will-be-organized-in-the-district-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129335-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में आयोजित होंगे तीन दिवसीय रोजगार मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में आयोजित होंगे तीन दिवसीय रोजगार मेले
Fri, 14 Feb 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला रोजगार कार्यालय निजी क्षेत्र में रोजगार दिलवाने के लिए तीन दिवसीय रोजगार मेलों का आयोजन करेगा। 17 फरवरी को उप मंडल रोजगार कार्यालय टोहाना, 19 फरवरी को उप मंडल रोजगार कार्यालय रतिया तथा 20 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय फतेहाबाद में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।
रोजगार मेलों में एसआईएस कंपनी द्वारा सिक्योरिटी गार्ड तथा एलआईसी द्वारा बीमा सखी व बीमा एजेंट की भर्ती हेतु साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती हेतु प्रार्थी की आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तथा शारीरिक मापदंड में प्रार्थी का कद 168 सेंटीमीटर होनी चाहिए।
इसके साथ ही प्रार्थी की न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि एलआईसी में भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास तथा आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस मेले में भाग लेने के लिए प्रार्थियों का हरियाणा के किसी भी रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज होना चाहिए।