फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three daughters born in civil hospital on the day of Shri Ram Pran Pratistha, the day was auspicious

Fatehabad News: श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के दिन नागरिक अस्पताल में जन्मी तीन बेटियां, शुभ रहा दिन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Three daughters born in civil hospital on the day of Shri Ram Pran Pratistha, the day was auspicious
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ​शिशु के साथ परिजन
फतेहाबाद। अयोध्या में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन लिंगानुपात को लेकर भी अच्छे संकेत मिले हैं। सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में तीन डिलीवरी हुई और तीन बेटियों ने जन्म लिया है। एक बच्ची ने करीब दोपहर 12 बजकर 25 मिनट तो दो अन्य ने शाम 4 बजे के बाद जन्म लिया। एक डिलीवरी सामान्य तो अन्य दो सिजेरियन हुईं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के स्वामी नगर निवासी पार्वती, हिसार निवासी सीमा और शेखुपुर निवासी सुखप्रीत ने लड़की को जन्म दिया। लड़की के जन्म को लेकर परिवार खुश दिखे। बता दें कि पिछले दो सालों से जिले में एक हजार लड़कों के मुकाबले 900 से ज्यादा लड़कियां जन्म ले रही हैं।
विज्ञापन


जिले का पिछले सालों में ये रहा है लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
2023 934
-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में सिजेरियन और सामान्य डिलीवरी की सुविधा है। सोमवार को नागरिक अस्पताल में एक सामान्य और दो सिजेरियन डिलीवरी हुई हैं। तीनों ही केस में लड़कियों ने जन्म लिया है जो कि शुभ संकेत है।
- डॉ. सुभाष, कार्यकारी एसएमओ नागरिक अस्पताल फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed