{"_id":"65ee02d6a8d087cef50ec417","slug":"three-car-riding-youths-from-bhuna-were-caught-with-1560-grams-of-heroin-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-114081-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भूना के तीन कार सवार युवकों को 15.60 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भूना के तीन कार सवार युवकों को 15.60 ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा
Mon, 11 Mar 2024 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
भूना। पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने हेरोइन समेत तीन आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से 15.60 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
उप निरीक्षक करनैल सिंह ने बताया कि उनकी टीम नशीला पदार्थो की रोकथाम हेतु भूना में फतेहाबाद रोड पर जलघर के पास मौजूद थी तभी सफेद रंग की एक कार तेज रफ्तार में आई हुई दिखाई दी। लेकिन पुलिस को देखकर उक्त कार चालक ने अपनी कार को एकदम वापस मोड़ने का प्रयास किया तो जल्दबाजी में कार बंद हो गई। इसलिए पुलिस कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर तीनों ही युवकों को दबोच लिया। एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम को कार में नशीला पदार्थ होने की संभावनाओं के चलते डीएसपी जगदीश काजला को अवगत करवाया। डीएसपी ने मौके पर पहुंचकर कार में सवार तीनों ही युवकों को नोटिस देकर तलाशी ली गई। पुलिस ने जांच की तो कार में पॉलिथीन में रखी हुई हेरोइन बरामद हो गई। डीएसपी की मौजूदगी में हेरोइन का वजन किया गया तो 15.60 ग्राम मिला।
पुलिस ने भूना के वार्ड नंबर 3 निवासी रवि पुत्र जिले सिंह व राहुल पुत्र सतीश तथा भूना के वार्ड नंबर 4 निवासी सागर पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया और उनकी एचआर 26सीएफ7733 एक्सेंट सफेद रंग की कार को कब्जे मे लेकर आरोपियों से नशा तस्करी को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी सागर के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।
डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि तीनों ही आरोपियों से हेरोइन की तस्करी को लेकर पूछताछ कर रही है तथा मुख्य सरगना तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस ने विशेष कदम उठाए हुए हैं। क्योंकि नशा समाज को खोखला कर रहा है। इसलिए पुलिस नशा तस्करों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।