फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three arrested for cheating Rs 66 thousand in the name of increasing credit card limit

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर 66 हजार रुपये ठगने मामले में तीन गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for cheating Rs 66 thousand in the name of increasing credit card limit
फतेहाबाद। भट्टूकलां निवासी युवक से क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठगी मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दिल्ली के मंगोलपुरी से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी अंकित कुमार, दीपक कुमार व दिल्ली के नार्थ वेस्ट विहार निवासी एक नाबालिग के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी फिलहाल आरोपियों से पूछताछ चल रही है। मामले के मुताबिक पुलिस ने इस मामले में 31 अगस्त को भट्टूकलां निवासी प्रदीप की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार 24 मार्च को उसके मोबाइल पर कॉल आई। जिसने कहा कि वह एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड के विभाग से बोल रहा है।
विज्ञापन

उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का ऑफर चल रहा है और वह अपने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़वा सकता है। इसके बाद उसने उसे एक ओटीपी भेजा। जब उसने यह ओटीपी उक्त युवक को बताया तो उसके क्रेडिट कार्ड से 66 हजार रुपये कट गए। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग समेत तीन आरोपियों को पकड़ा है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ठगी के रुपयों के लिए बैंक खाते उपलब्ध करवाते थे। उनको एक खाते पर 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा मिलता था। इस मामले में मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed