फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three accused of sabotage arrested in Maturam Colony

मातूराम कॉलोनी में तोड़फोड़ के तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Three accused of sabotage arrested in Maturam Colony
फतेहाबाद। शहर के मातूराम कॉलोनी के एक घर में घुसकर तोड़फोड़, मारपीट व आगजनी मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक नाबालिग को शामिल जांच किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हैप्पी, मगंतराम व मोहित उर्फ दुल्ली निवासी फतेहाबाद के तौर पर हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस ने मातूराम कॉलोनी निवासी सतनामी की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में मातूराम कॉलोनी निवासी सतनामी देवी ने बताया था कि रविवार रात को करीब 11 बजे अपने बच्चों के साथ मौजूद थी। इस दौरान जश्र नाम के युवक ने दरवाजा खटखटाया, जश्न के साथ काठमंडी निवासी साहिल, मोहित उर्फ दुल्ली, मातूराम कॉलोनी निवासी लंगू, मंगतू, गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी जश्र उर्फ फौजी, ठोली, मातूराम कॉलोनी निवासी छोटी, मोहित, सचिन, हैप्पी, फतेहाबाद निवासी दीपू उर्फ दांतला, अमनू, विजय, प्रिंस उर्फ बच्ची मकान की छत से अंदर आ गए और ईंटें बरसानी शुरू कर दी। आरोपियों ने गैस सिलिंडर खुला छोड़कर चारपाई को आग लगा दी और गुरदीप सिंह के सिर में चोट मारी और गाड़ी के शीशे तोड़कर फरार हो गए। इसको लेकर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने सोमवार शाम को वारदात में शामिल तीन आरोपियों को मिनी बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक नाबालिग को भी शामिल जांच किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed