फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Three accused including master mind of contractor Pankaj Khurana murder case on remand for 8 days

ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड के मास्टर माइंड सहित तीन आरोपी 8 दिन के रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Three accused including master mind of contractor Pankaj Khurana murder case on remand for 8 days
भूना/टोहाना। गांव खासा पठाना के बहुचर्चित शराब ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में भूना निवासी मास्टर माइंड जगजीत उर्फ जज व विक्रम नैन बैजलपुर तथा हनुमान उर्फ डॉक्टर नाढोड़ी को सीआईए टोहाना पुलिस ने आठ दिन के रिमांड पर लिया है। सीआईए पुलिस वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार जेल से लेकर आई और कोर्ट में पेश करके तीनों आरोपियों को 13 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज साधुराम ने बताया कि हनुमान उर्फ डॉक्टर से हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद किया जाना है और मास्टर माइंड जगजीत व विक्रम नैन से हत्या के कारणों को उजागर किया जाएगा। गौरतलब है कि 6 अक्तूबर 2021 की रात को बाइक सवार बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां चलाकर 25 वर्षीय ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में पंकज के पिता सोमनाथ खुराना की शिकायत पर केस दर्ज किया था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्याकांड की सुई विक्रम भांभू गैंग की तरफ इशारा कर रही थी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्याकांड के एक महीने बाद पर्दाफाश कर दिया था। ठेकेदार पंकज खुराना की हत्या दस बदमाशों ने मिलकर की थी। शराब ठेके के कारोबार को लेकर ठेकेदार राजेश उर्फ राजा के छोटे भाई पंकज खुराना को निशाना बनाकर अपना खौफ पैदा करना ही विक्रम भांभू व मनदीप पंजाबी गैंग का मुख्य उद्देश्य था। सोनू उर्फ बच्ची गैंग ने भूना में दहशत फैलाई हुई थी, जिसको समाप्त करने के साथ-साथ कुख्यात अपराधी विक्रम भांभू गोरखपुर, जांडली के साथ भूना व आसपास के शराब ठेके स्वयं लेना चाहता था। उसी के चलते गोरखपुर के शराब ठेकेदार राजकुमार उर्फ राजा पर दो बार हमला किया गया था। 6 अक्तूबर की रात को ठेकेदार के छोटे भाई पंकज खुराना की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में इस हत्याकांड का मास्टर माइंड जगजीत उर्फ जज निकला था। जो पिछले करीब 6 महीनों से पुलिस के शिकंजे से बाहर खुले घूम रहे थे। पुलिस ने पंकज हत्याकांड मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें मास्टर माइंड जगजीत उर्फ जज भूना, विक्रम नैन बैजलपुर, सुखा निवासी बुवान, प्रवीण उर्फ पिन्नी भूना, दीपक उर्फ बिल्ला भूना, हनुमान उर्फ डॉक्टर नाढोड़ी, करमजीत उर्फ गोलू धारसूल, संजय उर्फ संजू मिल गेट हिसार शामिल है। लेकिन पंकज हत्याकांड के आरोपी एवं इनामी बदमाश अमन मलिक शामलों कलां व कर्ण सिंह जाब्ताखेड़ा पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे हैं।
विज्ञापन

क्या कहते हैं सीआईए इंचार्ज
सीआईए इंचार्ज साधु राम ने बताया कि ठेकेदार पंकज खुराना हत्याकांड मामले में मास्टर माइंड जगजीत उर्फ जज व विक्रम नैन तथा हनुमान उर्फ डॉक्टर को 13 मई तक पुलिस रिमांड पर लिया है। हत्यारोपियों से मामले से संबंधित पूछताछ होगी, अगर फिर भी राज नहीं उगले तो फिर कोर्ट में रिमांड बढ़ाने की अर्जी लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed