{"_id":"66f9cc3e4fafd4284f004a14","slug":"thousands-of-rupees-worth-of-goods-and-cash-stolen-fatehabad-news-c-127-1-shsr1016-123069-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव ललौदा में किराना दुकान का शटर तोड़कर हजारों का सामान व नकदी चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव ललौदा में किराना दुकान का शटर तोड़कर हजारों का सामान व नकदी चुराई
Mon, 30 Sep 2024 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
टोहाना। गांव ललौदा में किराना स्टोर का शटर तोड़कर चोर हजारों रुपये का सामान व नकदी चोरी कर ले गए। सदर थाना पुलिस ने दुकानदार की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव ललौदा निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी गांव में ही गगन किराना स्टोर के नाम से दुकान है। शनिवार रात को वह अपनी दुकान अच्छे तरीके से बंद करके घर गया था। रविवार सुबह उसका भतीजे सनम जब दुकान के आगे से गुजर रहा था तो उसने देखा कि दुकान का शटर खुला हुआ है। उसके बाद भतीजे ने उसे फोन करके मौके पर बुला लिया।
जब वह दुकान पर आया तो पाया कि शटर टूटा हुआ था। चोर उसकी दुकान में घुसकर वहां से 32 ईंच की एलईडी, एक गैस सिलिंडर, इनवर्टर बैटरी, फर्राटा पंखा, वाईफाई कैमरा, 5,000 की नकदी और करीब 15,000 रुपये का किराना का सामान चोरी कर ले गए। इससे पहले भी नवंबर 2023 में उसकी दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मकान का ताला तोड़ 50,000 रुपये चोरी
टोहाना। गांव जमालपुर शेखां में घर पर लगा ताला तोड़कर चोर पचास हजार की नकदी चोरी कर ले गया। सदर थाना पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में ग्रामीण तारा सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 11 बजे परिवार के सदस्य किसी काम से घर से बाहर और बच्चे स्कूल गए थे। जब बच्चे स्कूल से घर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा पड़ा है। इस पर उन्होंने किसी तरह परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन घर पहुंचे और सामान चेक किया तो पचास हजार रुपये गायब मिले। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।