फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Thousands of fish died in the water tank of village Matana.

Fatehabad News: गांव मताना के जलघर में मरीं हजारों मछलियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Thousands of fish died in the water tank of village Matana.
गांव मताना के जलघर में मृत मिली मछलियों को दबाते ग्रामीण।
फतेहाबाद। गांव मताना में जलघर के अंदर हजारों की संख्या में मछलियां मर गई। मछलियां मरने से पूरे जलघर का पानी दूषित हो गया और आसपास के इलाके में दुर्गंध फैल गई। इसके बाद पंचायत ने एहतियातन गांव में पेयजल सप्लाई बंद करा दी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी इस मामले की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

गांव मताना के सरपंच दलबीर सिंह ने बताया कि दो-तीन दिन से जलघर में नहरी पानी की सप्लाई रुक गई थी। नतीजतन जलस्तर कम होता गया। वीरवार शाम तक जलस्तर काफी कम हो गया। पानी की कमी के चलते तथा धूप लगने से यहां पल रहीं मछलियां मरने लगीं। शनिवार सुबह जब यहां से दुर्गंध आना शुरू हुई तो लोगों ने उन्हें सूचना दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि तलहटी में हजारों की संख्या में मछलियां मरीं पड़ी थीं। यह मछलियां पानी को साफ रखने और जलघर की काई खाने के लिए पाली गई थीं।
विज्ञापन


मछलियां मरने से पूरा पानी दूषित हो गया। महामारी न फैल जाए इसलिए पानी सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है। अभी ग्रामीण अपने स्तर पर पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। प्रशासन के समक्ष अब डिग्गी को पूरी तरह खाली करवाकर इसकी सफाई करवाने की मांग रखी गई है, ताकि कोई महामारी न पनपें। मरी हुईं मछलियों को निकलवा कर दबा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
सिंचाई विभाग के अनुसार भाखड़ा नहर में पीछे से पानी नहीं आ रहा है। इस कारण पेयजल सप्लाई में कटौती हुई है। मैंने कुछ दिन पहले ही ज्वाइन किया है, इस कारण पता नहीं था कि जलघर में मछलियां भी हैं। अब जलघर की सफाई करवा कर फिर से पानी भरा जाएगा।

-मनदीप ओला, जेई, जनस्वास्थ्य एवं आभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed