फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Those who did not get Congress tickets are secretly helping the BJP

कांग्रेस की जिनको टिकट नहीं मिली वो अंदरखाते भाजपा की मदद कर रहे हैं : मनोहर लाल

Wed, 25 Sep 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 25 Sep 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
Those who did not get Congress tickets are secretly helping the BJP
फतेहाबाद में भाजपा के चुनावी कार्यालय में बैठक को संबो​धित करते केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल। 
फतेहाबाद। केंद्रीय आवास, शहरी मामलों और ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 2500 लोग कांग्रेस का टिकट मांग रहे थे। एक-एक सीट पर 35 से 40 दावेदार थे। आखिरी समय पर 89 लोगों को तो टिकट दे दिए। मगर बाकी लोग अंदरखाते भाजपा की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

वे मंगलवार शाम को फतेहाबाद के भूना मोड़ स्थित भाजपा चुनावी कार्यालय में कार्यकर्ताओं व सामाजिक लोगों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ खुलकर भी साथ आए हैं। हो सकता है कि फतेहाबाद में चार-पांच मदद कर रहे हों। कांग्रेस ने जिन 89 लोगों को टिकट दी है, उसमें से कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग हैं। एक तो दो दिन पहले तक जेल में था। कई ईडी के शिकंजे में आए हुए हैं। कई लोगों पर दर्जनों केस बने हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा ने 58 साल तक हमेशा इतिहास दोहराया है। केंद्र में जिसकी सरकार होती है, उसी की सरकार प्रदेश में बनाती है। प्रदेश की समझदार जनता इस बार भी वही इतिहास दोहराएगी। कांग्रेस शासित प्रदेशों में तो केंद्र सरकार की योजनाएं लागू नहीं कर रहे हैं। इस मौके पर निवर्तमान विधायक दुड़ाराम, चेयरमैन वेद फुलां, भारतभूषण मिड्ढा, स्वामी सुमेधानंद, राजीव बतरा, राधाकृष्ण नारंग सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहाबाद में एक लाख तीा हजार वोट का लक्ष्य लेकर चलना होगा
मनोहर लाल ने फतेहाबाद विधानसभा सीट के गणित को समझते हुए पूछा कि यहां कितने उम्मीदवार मुकाबले में हैं और कुल मतदाता कितने हैं। इस पर उन्हें बताया गया कि चार-पांच उम्मीदवार हैं जबकि मतदाता 2,60,000 हैं। इस पर मनोहर लाल ने कहा कि चार उम्मीदवार हैं, तो 65,000 वोट लेने बनते हैं। मगर दो में ही मुकाबला है, तो एक लाख तीस हजार वोट लेने का लक्ष्य लेकर चलना होगा। यह तब हो पाएगा, जब हर घर में हर कार्यकर्ता जाना शुरू करेगा। दस साल पुरानी और आज के हालात घरों में जाकर बताने हैं कि उस समय धींगामस्ती की सरकार चलती थी। कोई योजना का लाभ लेने लाइन में लगता था, तो धक्के खाने पड़ते थे। जाति के आधार पर समाज को बांटने का प्रयास किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed