फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Those applying for Happy Card are reluctant to pay the prescribed fees.

Fatehabad News: हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले निर्धारित फीस देने में कर रहे आनाकानी

Thu, 06 Feb 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 06 Feb 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Those applying for Happy Card are reluctant to pay the prescribed fees.
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड परिसर में रैक के अंदर पड़े वितरण होने वाले हजारों ​हैप्पी कार्ड। संवाद - फोटो : मिस एटा चुनीं गईं भूमि वधबानी क्राउन में।
फतेहाबाद। हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन करने वाले निर्धारित फीस देने में आनाकानी कर रहे हैं। जिले के कई हजार लाभार्थी हैप्पी कार्ड के लिए 50 रुपये भी खर्च करने के लिए भी तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना चलाई जा रही है। जिले के लाखों लाभार्थी इस योजना के अंतर्गत आते हैं। रोडवेज कर्मचारी लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड ले जाने की सूचना दे रहे हैं तो उन्हें फोन पर अटपटे जवाब मिल रहे हैं। कोई बोल रहा है कि मेरे पास 50 रुपये नहीं है, सरकार को कार्ड वापस भेज दो तो किसी ने अपना मोबाइल नंबर ही बदल दिया है। इस कारण बस स्टैंड परिसर में कई हजार हैप्पी कार्ड लाभार्थियों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों ने बताया कि करीब 18 हजार से अधिक हैप्पी कार्ड वितरण के लिए बकाया है। जिले के जिन लाभार्थियों ने जिस मोबाइल नंबर से हैप्पी कार्ड के लिए आवेदन किया था, वो बदल लिया है। इस कारण हैप्पी कार्ड लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। बता दें कि हैप्पी कार्ड के लिए रोजाना रोडवेज कर्मचारी करीब 500 से अधिक लाभार्थियों को फोन कर रहे हैं। ये कर्मचारी लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड ले जाने को लेकर सूचना दे रहे हैं, लेकिन इस बीच कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैप्पी कार्ड को लेकर कर्मचारी दिन के समय लाभार्थियों को फोन करते हैं, लेकिन कुछ लाभार्थी उस समय फोन नहीं उठाते और रात के समय कर्मचारियों को फोन कर तंग करते हैं। जिले के 2 लाख लाभार्थियों को अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के लाभ के लिए चिह्नित किया गया। रोडवेज विभाग के पास 1.57 लाख लाभर्थियों के हैप्पी कार्ड बनकर पहुंच चुके हैं, जिनमें से विभाग ने कुल 1.39 हजार हैप्पी कार्ड लाभार्थियों को बांट दिए हैं।
------
अधिकारी बोले- लाभार्थी 50 रुपये देने में कर रहे आनाकानी

- फतेहाबाद रोडवेज के यातायात प्रबंधक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत कार्ड जिले को मिले हैं। उन्हें लाभार्थियों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यातायात प्रबंधक ने बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की ओर उन सभी लाभार्थियों को फाेन किया जा रहा है, जो लाभार्थी कार्ड पहुंचने के 15 दिन के बाद हैप्पी कार्ड लेने नहीं आते। उनको फोन कर सूचना दी जाती है। परिसर में कार्ड लेने आ रहे कुछ लाभार्थी सरकार की ओर से निर्धारित की गई फीस देने में आनाकानी कर रहे हैं। सरकार ने कार्ड को शुरू करने के लिए 50 रुपये फीस तय की है।
--------
बकाया पड़े कार्ड के आवेदनकर्ताओं ने बदल लिया अपना मोबाइल नंबर
- कर्मचारियों ने बताया कि परिसर में वितरण के लिए बकाया पड़े हैप्पी कार्ड के लाभार्थियों को फोन कर रहे हैं तो फोन उठाने वाले व्यक्ति का कहना होता है कि मैंने कोई कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है। या मैं फतेहाबाद जिले का रहने वाला नहीं हूं। आपने गलत नंबर पर फोन किया है। काफी संख्या में लाभार्थियों ने अपना मोबाइल नंबर बदल लिया है।

---------
जिले के सभी लाभार्थियों तक हैप्पी कार्ड पहुंचाने का काम जारी है। लेकिन हैप्पी कार्ड लेने आ रहे लाभार्थी सरकार की ओर से निर्धारित फीस देने में आनाकानी कर रहे है। वहीं काफी संख्या में लाभार्थियों ने अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया है। हैप्पी कार्ड प्राप्त करने वाले हर लाभार्थी को 50 रुपये निर्धारित फीस देनी ही होगी। मेरी सभी लाभार्थियों से अपील है कि वे सरकार की ओर से निर्धारित फीस जरूर दें।
- सुरेंद्र कुमार, यातायात प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed